अंजुमनउपहार कविकाव्य चर्चाकाव्य संगमकिशोर कोनागौरव ग्राम
गौरवग्रंथ दोहेरचनाएँ भेजेंनई हवा पाठकनामा पुराने अंकसंकलन
हाइकु हास्य व्यंग्यक्षणिकाएँदिशांतरसमस्यापूर्ति

 


अनुभूति में सुधांशु उपाध्याय की रचनाएँ

गीतों में-
औरत खुलती है
काशी की गलिया
खुसरो नहीं गुज़रती रैन
दरी बिछाकर बैठे
नींद में जंगल
पोरस पड़ा घायल
बात से आगे

हुसैन के घोड़े

 

काशी की गलियाँ

ये बसरे के मोती छिटके
या जूही की कलियाँ हैं।
कसे हुए दाने हैं भीतर
हरी मटर की फलियाँ हैं।।

अटक-अटक कर किसी मोड़ से
लौट वहीं पर आते हैं,
तिरछे-बाँके मोड़ हमें ये
बार-बार भटकाते हैं
ये आँखों के पतले डोरे
या काशी की गलियाँ हैं।।

रंग बज रहे खुली हवा में
सरसों हिलती है
कहीं-कहीं पर धूप से ज़्यादा
छाया खिलती है
जुड़ी हथेली और बीच में
उड़ती हुई तितलियाँ हैं।।

मौसम की रंगीन इबारत
इन्हें ठीक से पढ़ना है
इंद्रधनुष कुछ नए रंग के
आसमान में गढ़ना है
कसी गाँठ को खोल रहीं फिर
परिचित वही उँगलियाँ हैं।।

9 जून 2007

इस कविता पर अपने विचार लिखें    दूसरों के विचार पढ़ें 

अंजुमनउपहारकविकाव्य चर्चाकाव्य संगमकिशोर कोनागौरव ग्रामगौरवग्रंथदोहेरचनाएँ भेजें
नई हवा पाठकनामा पुराने अंक संकलनहाइकुहास्य व्यंग्यक्षणिकाएँ दिशांतरसमस्यापूर्ति

© सर्वाधिकार सुरक्षित
अनुभूति व्यक्तिगत अभिरुचि की अव्यवसायिक साहित्यिक पत्रिका है। इस में प्रकाशित सभी रचनाओं के सर्वाधिकार संबंधित लेखकों अथवा प्रकाशकों के पास सुरक्षित हैं। लेखक अथवा प्रकाशक की लिखित स्वीकृति के बिना इनके किसी भी अंश के पुनर्प्रकाशन की अनुमति नहीं है। यह पत्रिका प्रत्येक माह की 1–9 –16 तथा 24 तारीख को परिवर्धित होती है।