अंजुमनउपहार कविकाव्य चर्चाकाव्य संगमकिशोर कोनागौरव ग्राम
गौरवग्रंथ दोहेरचनाएँ भेजेंनई हवा पाठकनामा पुराने अंकसंकलन
हाइकु हास्य व्यंग्यक्षणिकाएँदिशांतरसमस्यापूर्ति

 


अनुभूति में सुधांशु उपाध्याय की रचनाएँ

गीतों में-
औरत खुलती है
काशी की गलिया
खुसरो नहीं गुज़रती रैन
दरी बिछाकर बैठे
नींद में जंगल
पोरस पड़ा घायल
बात से आगे

हुसैन के घोड़े

 

पोरस पड़ा घायल

तुम्हें रक्खें कहाँ हम
किस तरह छोटे घरौंदे में,
नहीं आते-समाते तुम
किसी भी तय मसौदे में!

तुम्हें देखा किताबों में
तुम्हें पाया विचारों में
कि जैसे रंग पा जाता-
है जल रंगीन जारों में
कहीं घेरा अँधेरे का
कहीं पर साँप डँसते हैं
कहीं हैं झुंड तितली के
यहाँ सोये करौंदे में!

हमारी नींद मटमैली
मगर रंगीन साया है
तुम्हें छूकर के देखा है
तुम्हें छूकर के पाया है
कहीं पर धूप के दलदल
कहीं पर पाँव धँसते हैं
कहीं पोरस पड़ा घायल
किसी हाथी के हौदे में!

जलाकर लालटेनों को
नदी के पास आते हैं
हम अपने चाँद को ऐसे
यहाँ जल में छुपते हैं
कहीं पर भीगते पर हैं
कहीं आकाश कसते हैं
यहाँ शुभ-लाभ का पुट
इस तरह सोया है सौदे में?

9 जून 2007

इस कविता पर अपने विचार लिखें    दूसरों के विचार पढ़ें 

अंजुमनउपहारकविकाव्य चर्चाकाव्य संगमकिशोर कोनागौरव ग्रामगौरवग्रंथदोहेरचनाएँ भेजें
नई हवा पाठकनामा पुराने अंक संकलनहाइकुहास्य व्यंग्यक्षणिकाएँ दिशांतरसमस्यापूर्ति

© सर्वाधिकार सुरक्षित
अनुभूति व्यक्तिगत अभिरुचि की अव्यवसायिक साहित्यिक पत्रिका है। इस में प्रकाशित सभी रचनाओं के सर्वाधिकार संबंधित लेखकों अथवा प्रकाशकों के पास सुरक्षित हैं। लेखक अथवा प्रकाशक की लिखित स्वीकृति के बिना इनके किसी भी अंश के पुनर्प्रकाशन की अनुमति नहीं है। यह पत्रिका प्रत्येक माह की 1–9 –16 तथा 24 तारीख को परिवर्धित होती है।