अंजुमनउपहार कविकाव्य चर्चाकाव्य संगमकिशोर कोनागौरव ग्राम
गौरवग्रंथ दोहेरचनाएँ भेजेंनई हवा पाठकनामा पुराने अंकसंकलन
हाइकु हास्य व्यंग्यक्षणिकाएँदिशांतरसमस्यापूर्ति

 


अनुभूति में सुजीत कुमार सुमन की रचनाएँ

कविताओं में-
घर
चुनौती
चुप ही रहता हूँ
परख
भविष्य
यही है ज़िंदगी प्यारे
वर्षों बाद

 

घर

मैंने एक घर को संसार बसाते देखा है
दीवारों को छत का भार उठाते देखा है।

आँगन में फुलवारी हो
ममता की एक क्यारी हो
रिश्तों की सोंधी महक रहे
बरगद की सेवा न्यारी हो।
ऐसे ही एक आँगन को मैंने
शाम ढ़ले श्रृंगार रचाते देखा है।

दीवारें हों बाहें थामे
एक दूजे को रहे सँभाले
हँसते-हँसते एक दूजे संग
छत का भार उठाए काँधे
ऐसे ही दीवारों को मैंने
प्यार निभाते देखा है।

द्वार हों पलकें बिछाएँ
इंतज़ार में तकती राहें
खिड़कियाँ खुली हों लेकिन
परदों में खुद को छुपाए
ऐसे ही खिड़की द्वारों को
संस्कार बचाते देखा है।

बचपन खेलों में मगन हो
जोश में जहाँ यौवन हो
बड़े बूढ़े करते हों बातें
बातों में गीता रामायण हो
ऐसे ही एक घर को मैंने
हँसते गाते देखा है।

9 मार्च 2007

इस कविता पर अपने विचार लिखें    दूसरों के विचार पढ़ें 

अंजुमनउपहारकविकाव्य चर्चाकाव्य संगमकिशोर कोनागौरव ग्रामगौरवग्रंथदोहेरचनाएँ भेजें
नई हवा पाठकनामा पुराने अंक संकलनहाइकुहास्य व्यंग्यक्षणिकाएँ दिशांतरसमस्यापूर्ति

© सर्वाधिकार सुरक्षित
अनुभूति व्यक्तिगत अभिरुचि की अव्यवसायिक साहित्यिक पत्रिका है। इस में प्रकाशित सभी रचनाओं के सर्वाधिकार संबंधित लेखकों अथवा प्रकाशकों के पास सुरक्षित हैं। लेखक अथवा प्रकाशक की लिखित स्वीकृति के बिना इनके किसी भी अंश के पुनर्प्रकाशन की अनुमति नहीं है। यह पत्रिका प्रत्येक माह की 1–9 –16 तथा 24 तारीख को परिवर्धित होती है।