अंजुमनउपहार कविकाव्य चर्चाकाव्य संगमकिशोर कोनागौरव ग्राम
गौरवग्रंथ दोहेरचनाएँ भेजेंनई हवा पाठकनामा पुराने अंकसंकलन
हाइकु हास्य व्यंग्यक्षणिकाएँदिशांतरसमस्यापूर्ति

 


अनुभूति में विपिन चौधरी की
रचनाएँ-

नई रचनाओं में-
एक उदास शाम
ग़ायब होती एक तस्वीर
जन्मदिवस

प्रार्थना का वक्त
परछाइयों के पीछे-पीछे
सपनों के बीच वह

सुलझी हुई पहेली

कविताओं में-
आवाज़ों का कोलाहल
एक बार फिर
कितने रंग
पत्थर होती दुनिया
मेरा सरोकार मेरा संवाद
मेरा होना न होना
समर्पण

 

आवाज़ों का कोलाहल

उस पार से लौटती
आवाज़ें।
देहरी को लाँघने की
अलमस्त प्रक्रिया में
धकती आवाज़ें।

लहरों-सी उफनती,
प्रेम से पानी होती,
देर तक इंतज़ार करती,
आवेग को भीतर समेटती आवाज़ें।

रचा बसा अंश ले,
परिपक्व होती जाती आवाज़ें
बढ़ता ही चला जाता है
इन घनी आवाज़ों का शोर।

उस पार से आती आवाज़ों
का शोर बढ़ता जाता है उत्तरोत्तर।
नहीं समेट पाती मेरे आँसुओं का रुदन।

खामोश-सी इस पार
लहरों, हवाओं, बादलों,
पेड़ों, वनों का
धीमा-मध्यम कोलाहल सुना करती हूँ।

1 दिसंबर 2006

इस कविता पर अपने विचार लिखें    दूसरों के विचार पढ़ें 

अंजुमनउपहारकविकाव्य चर्चाकाव्य संगमकिशोर कोनागौरव ग्रामगौरवग्रंथदोहेरचनाएँ भेजें
नई हवा पाठकनामा पुराने अंक संकलनहाइकुहास्य व्यंग्यक्षणिकाएँ दिशांतरसमस्यापूर्ति

© सर्वाधिकार सुरक्षित
अनुभूति व्यक्तिगत अभिरुचि की अव्यवसायिक साहित्यिक पत्रिका है। इस में प्रकाशित सभी रचनाओं के सर्वाधिकार संबंधित लेखकों अथवा प्रकाशकों के पास सुरक्षित हैं। लेखक अथवा प्रकाशक की लिखित स्वीकृति के बिना इनके किसी भी अंश के पुनर्प्रकाशन की अनुमति नहीं है। यह पत्रिका प्रत्येक माह की 1–9 –16 तथा 24 तारीख को परिवर्धित होती है।