अंजुमनउपहार कविकाव्य चर्चाकाव्य संगमकिशोर कोनागौरव ग्राम
गौरवग्रंथ दोहेरचनाएँ भेजेंनई हवा पाठकनामा पुराने अंकसंकलन
हाइकु हास्य व्यंग्यक्षणिकाएँदिशांतरसमस्यापूर्ति

 


अनुभूति में विपिन चौधरी की
रचनाएँ-

नई रचनाओं में-
एक उदास शाम
ग़ायब होती एक तस्वीर
जन्मदिवस

प्रार्थना का वक्त
परछाइयों के पीछे-पीछे
सपनों के बीच वह

सुलझी हुई पहेली

कविताओं में-
आवाज़ों का कोलाहल
एक बार फिर
कितने रंग
पत्थर होती दुनिया
मेरा सरोकार मेरा संवाद
मेरा होना न होना
समर्पण

 

जन्मदिवस

कितने बरस बीते
दुख की परिक्रमा करते-करते।
सुख के बादल
कहीं दूर जा कर ही बरसे।

खिड़कियाँ सपनों के लिए ही थी बनी
पर सपने अपनी दूर की दुनिया में व्यस्त दिखें।
रंगों की अलभ्य रोशनी
बादलों ने अपना लीं।
तमाम हसरतों की चाबी
महलों ने छीनी।
ज़बान ने चबा लिए
सारे के सारे कीमती शब्द।

क्या बचा रहा मेरे पास
मृगमरीचिकाएँ,
संत्रास भरी हवाएँ,
सपनों की मृत छालें,
थकावट भरी परिक्रमाएँ,
लंबी होती परछाइयाँ,
कड़वाहट में सना हुआ सुख का चिथड़ा।

अब दो अप्रैल का यह दिन
कौन सी नई कहानी ले कर आया है।
किसी ऊटपटाँग कहानी के लिए
मेरे पास समय नहीं
चला जाएगा यह दिन भी दबे पाँव
कुछ और पलों की हत्या करके।
बची रहेगी
केवल
हाथ हिला-हिला के टा-टा करती
आज की यह तारीख।

1 सितंबर 2007

इस कविता पर अपने विचार लिखें    दूसरों के विचार पढ़ें 

अंजुमनउपहारकविकाव्य चर्चाकाव्य संगमकिशोर कोनागौरव ग्रामगौरवग्रंथदोहेरचनाएँ भेजें
नई हवा पाठकनामा पुराने अंक संकलनहाइकुहास्य व्यंग्यक्षणिकाएँ दिशांतरसमस्यापूर्ति

© सर्वाधिकार सुरक्षित
अनुभूति व्यक्तिगत अभिरुचि की अव्यवसायिक साहित्यिक पत्रिका है। इस में प्रकाशित सभी रचनाओं के सर्वाधिकार संबंधित लेखकों अथवा प्रकाशकों के पास सुरक्षित हैं। लेखक अथवा प्रकाशक की लिखित स्वीकृति के बिना इनके किसी भी अंश के पुनर्प्रकाशन की अनुमति नहीं है। यह पत्रिका प्रत्येक माह की 1–9 –16 तथा 24 तारीख को परिवर्धित होती है।