अंजुमनउपहार कविकाव्य चर्चाकाव्य संगमकिशोर कोनागौरव ग्राम
गौरवग्रंथ दोहेरचनाएँ भेजेंनई हवा पाठकनामा पुराने अंकसंकलन
हाइकु हास्य व्यंग्यक्षणिकाएँदिशांतरसमस्यापूर्ति

 


अनुभूति में विपिन चौधरी की
रचनाएँ-

नई रचनाओं में-
एक उदास शाम
ग़ायब होती एक तस्वीर
जन्मदिवस

प्रार्थना का वक्त
परछाइयों के पीछे-पीछे
सपनों के बीच वह

सुलझी हुई पहेली

कविताओं में-
आवाज़ों का कोलाहल
एक बार फिर
कितने रंग
पत्थर होती दुनिया
मेरा सरोकार मेरा संवाद
मेरा होना न होना
समर्पण

 

सुलझी हुई पहेली

किसी चमत्कार की तरह
आता है वह
आकर सतह के चारों ओर
फैल जाता है
बिलकुल एक समान
सभी कोनों पर एक-सा समतल
हर अंश में
पूरी तरह से घुलता हुआ।

आत्मा के बाद
दूसरा नंबर उसका है
क़रीब आकर ठहर जाता है वह इस तरह
मानों हो कोई अज़ीज़ सपना,
और जैसे कोई बेहद अपना
इतने नज़दीक
की लगता हैं जैसे अपनी ही साँसे
किसी ठोस वस्तु से टकराने लगी है।
वह चुपचाप से आ कर
हवाओं में फैल जाता है
ख़ुशबू की तरह।

कभी आकर
पहले कुछ देर
बिंदु पर ठहरता है
फिर एक साफ़ सुथरी तस्वीर बन जाता है।
यों उसके पास अक्सर समय
काफ़ी कम होता है
देर से आकर
पल-भर में गुज़र जाता है।

काफ़ी लंबा सफ़र तय किया है
उसने, पर आज तक
कभी थक कर रुकते नहीं देखा।
आज तक के सफर में उसने
बहुत सारे अनुभव कमाए हैं।
अधिकतर वह
खामोश ही रहता है।

आईने की तरह
उसके पारदर्शी आवरण से
चेहरा
समेत रूह के
देखा परखा जा सकता है।
जब वह आपसे बातें करता है तो
सब कुछ असमान्य ढंग से शांत हो जाता है।
आस-पास टहलने वाली हर चीज़
जादुई छड़ी ले आती है
हर पल बेहद तेज़ी से उड़ने लगता है।
हर ओर एक मीठी नदी बहती है
गुनगुनाती हुई
कई अनसुलझी पहेलियाँ अपने आप ही
सुलझने लगती हैं।

1 सितंबर 2007

इस कविता पर अपने विचार लिखें    दूसरों के विचार पढ़ें 

अंजुमनउपहारकविकाव्य चर्चाकाव्य संगमकिशोर कोनागौरव ग्रामगौरवग्रंथदोहेरचनाएँ भेजें
नई हवा पाठकनामा पुराने अंक संकलनहाइकुहास्य व्यंग्यक्षणिकाएँ दिशांतरसमस्यापूर्ति

© सर्वाधिकार सुरक्षित
अनुभूति व्यक्तिगत अभिरुचि की अव्यवसायिक साहित्यिक पत्रिका है। इस में प्रकाशित सभी रचनाओं के सर्वाधिकार संबंधित लेखकों अथवा प्रकाशकों के पास सुरक्षित हैं। लेखक अथवा प्रकाशक की लिखित स्वीकृति के बिना इनके किसी भी अंश के पुनर्प्रकाशन की अनुमति नहीं है। यह पत्रिका प्रत्येक माह की 1–9 –16 तथा 24 तारीख को परिवर्धित होती है।