अंजुमनउपहार कविकाव्य चर्चाकाव्य संगमकिशोर कोनागौरव ग्राम
गौरवग्रंथ दोहेरचनाएँ भेजेंनई हवा पाठकनामा पुराने अंकसंकलन
हाइकु हास्य व्यंग्यक्षणिकाएँदिशांतरसमस्यापूर्ति

 


अनुभूति में विपिन शून्य की रचनाएँ

नई रचनाएँ
दर्द निवारक हो जाएँ
सिमटते जज़्बात
लालटेन
सफ़ेद होली
प्यार का अर्थ

कविताओं में
उम्र का पड़ाव
करवट
बाज़ार
मैं ईराक हूँ
वो जूता

 

दर्द निवारक हो जाएँ

पंडित तेरे तन में चमक पर
मन क्यों मैला दिखता है,
कुछ तो सोच तू गहराई से
मन का मैल कहाँ बिकता है।

ऐ मौला! तू रोज़ सुबह
सीढ़ी मस्जिद की चढ़ता है,
जात धर्म के भेद दिखाकर
सीढ़ी दर सीढ़ी बढ़ता है।

क्यों एक जगह नहीं जा पाते
क्यों एक ही ध्यान न अपनाते,
क्यों मंदिर-मस्जिद के झगड़े
क्यों प्रीत का गीत न दौहराते।

आओ एक संगीत बनाएँ
दिशा-दिशा उसको फैलाएँ.
गाने से जिसकी भूख मिटे
सुन जिसको बच्चे मुस्काएँ।

कब तक योंही डरते-डरते
जीवन यापन करना है,
भार उठा लो कंधों पर अब
धरा को पावन करना है।

सुंदर मन हर जग का साथी
सुंदरता ही हँसती गाती
जीत यहीं पर मिल जाएगी
हर पथ में वो आती जाती।

कुछ तो ऐसा कर जाएँ हम
कोई उदाहरण बन जाएँ,
सामाजिक पीड़ा को धोकर
हम दर्द निवारक हो जाएँ।

9 सितंबर 2007

इस कविता पर अपने विचार लिखें    दूसरों के विचार पढ़ें 

अंजुमनउपहारकविकाव्य चर्चाकाव्य संगमकिशोर कोनागौरव ग्रामगौरवग्रंथदोहेरचनाएँ भेजें
नई हवा पाठकनामा पुराने अंक संकलनहाइकुहास्य व्यंग्यक्षणिकाएँ दिशांतरसमस्यापूर्ति

© सर्वाधिकार सुरक्षित
अनुभूति व्यक्तिगत अभिरुचि की अव्यवसायिक साहित्यिक पत्रिका है। इस में प्रकाशित सभी रचनाओं के सर्वाधिकार संबंधित लेखकों अथवा प्रकाशकों के पास सुरक्षित हैं। लेखक अथवा प्रकाशक की लिखित स्वीकृति के बिना इनके किसी भी अंश के पुनर्प्रकाशन की अनुमति नहीं है। यह पत्रिका प्रत्येक माह की 1–9 –16 तथा 24 तारीख को परिवर्धित होती है।