अंजुमनउपहार कविकाव्य चर्चाकाव्य संगमकिशोर कोनागौरव ग्राम
गौरवग्रंथ दोहेरचनाएँ भेजेंनई हवा पाठकनामा पुराने अंकसंकलन
हाइकु हास्य व्यंग्यक्षणिकाएँदिशांतरसमस्यापूर्ति

 


अनुभूति में विपिन शून्य की रचनाएँ

नई रचनाएँ
दर्द निवारक हो जाएँ
सिमटते जज़्बात
लालटेन
सफ़ेद होली
प्यार का अर्थ

कविताओं में
उम्र का पड़ाव
करवट
बाज़ार
मैं ईराक हूँ
वो जूता

 

लालटेन

चारों ओर काँच से
ढँका हुआ वह प्रकाश
उभरेगा किसी दरार से
जैसे नई-नई
कोई उम्मीद तलाशती है
झाँकती है आते कदमों को
जिसकी तलाश ने
मेरे मोज़ों में सूराख कर
नई दरार को
जन्म दे दिया हो।
फटे मोज़ों से झाँकता
वह अंगूठा
जैसे कह रहा हो
अँधेरे की दास्तान।

आज मैं भी तो
दरार खाई किस्मत से
मुँह निकालकर
तलाश रहा हूँ
उस रोशनी को
जो कभी झाँका करती
मेरे टूटे दरवाज़े की दरार से
जब कभी भी जलाता था
उस पर
अपने सूरज को
शाम होने से पहले
पुराने सूर्य की हत्या करके।

9 सितंबर 2007

इस कविता पर अपने विचार लिखें    दूसरों के विचार पढ़ें 

अंजुमनउपहारकविकाव्य चर्चाकाव्य संगमकिशोर कोनागौरव ग्रामगौरवग्रंथदोहेरचनाएँ भेजें
नई हवा पाठकनामा पुराने अंक संकलनहाइकुहास्य व्यंग्यक्षणिकाएँ दिशांतरसमस्यापूर्ति

© सर्वाधिकार सुरक्षित
अनुभूति व्यक्तिगत अभिरुचि की अव्यवसायिक साहित्यिक पत्रिका है। इस में प्रकाशित सभी रचनाओं के सर्वाधिकार संबंधित लेखकों अथवा प्रकाशकों के पास सुरक्षित हैं। लेखक अथवा प्रकाशक की लिखित स्वीकृति के बिना इनके किसी भी अंश के पुनर्प्रकाशन की अनुमति नहीं है। यह पत्रिका प्रत्येक माह की 1–9 –16 तथा 24 तारीख को परिवर्धित होती है।