अंजुमनउपहार कविकाव्य चर्चाकाव्य संगमकिशोर कोनागौरव ग्राम
गौरवग्रंथ दोहेरचनाएँ भेजेंनई हवा पाठकनामा पुराने अंकसंकलन
हाइकु हास्य व्यंग्यक्षणिकाएँदिशांतरसमस्यापूर्ति

 


अनुभूति में विपिन शून्य की रचनाएँ

नई रचनाएँ
दर्द निवारक हो जाएँ
सिमटते जज़्बात
लालटेन
सफ़ेद होली
प्यार का अर्थ

कविताओं में
उम्र का पड़ाव
करवट
बाज़ार
मैं ईराक हूँ
वो जूता

 

सफ़ेद होली

एक होली आज छुपकर
छत पर खामोश गुमसुम-सी
कभी आकाश तकती
कभी ज़मीन को निहारती
सोच में मग्न-सी
जैसे कहना चाह रही हो
कि कल रात उसको ही तो
जलाया गया था
लकड़ियों के बीच रखकर,
जब सब झूम रहे थे
उत्सव को मनाते हुए।
अतीत को याद करती हुई
आगे बढ़ती, फिर रुक जाती,
एक साल पहले ही तो
उसको लाया गया था
इसी घर में
लाल जोड़े में सजाकर,
कितनी रौनक थी
सभी के चेहरों पर।
बीस साल की वो
सहेली-सी ननद,
सोलहवाँ साल लपेटे हुए
वो बेटे जैसा नन्हा देवर।
आज भी वो उसी
तपती छत के नीचे
खोये थे धरातल में।
आख़िर उस घर से
चार मास पहले ही
जवान बेटा जो गया था
आकाश की तरफ़।
उसी आकाश की तरफ़,
जिसे सफ़ेद कपड़े में लिपटी
वो बैठकर छत से निहार रही थी
और छुपकर अकेले ही
मना रही सफ़ेद होली।।

9 सितंबर 2007

इस कविता पर अपने विचार लिखें    दूसरों के विचार पढ़ें 

अंजुमनउपहारकविकाव्य चर्चाकाव्य संगमकिशोर कोनागौरव ग्रामगौरवग्रंथदोहेरचनाएँ भेजें
नई हवा पाठकनामा पुराने अंक संकलनहाइकुहास्य व्यंग्यक्षणिकाएँ दिशांतरसमस्यापूर्ति

© सर्वाधिकार सुरक्षित
अनुभूति व्यक्तिगत अभिरुचि की अव्यवसायिक साहित्यिक पत्रिका है। इस में प्रकाशित सभी रचनाओं के सर्वाधिकार संबंधित लेखकों अथवा प्रकाशकों के पास सुरक्षित हैं। लेखक अथवा प्रकाशक की लिखित स्वीकृति के बिना इनके किसी भी अंश के पुनर्प्रकाशन की अनुमति नहीं है। यह पत्रिका प्रत्येक माह की 1–9 –16 तथा 24 तारीख को परिवर्धित होती है।