अंजुमनउपहार कविकाव्य चर्चाकाव्य संगमकिशोर कोनागौरव ग्राम
गौरवग्रंथ दोहेरचनाएँ भेजेंनई हवा पाठकनामा पुराने अंकसंकलन
हाइकु हास्य व्यंग्यक्षणिकाएँदिशांतरसमस्यापूर्ति

 

अनुभूति में वीरेंद्र जैन की रचनाएँ -

नई रचनाएँ-
अब निर्बंध हुआ
किताबें
नया घर

हास्य व्यंग्य में-
आमचुनाव में
क्योंजी आप कहाँ चूके?
खूब विचार किए
नाम लिखा दाने दाने पर
बेपेंदी के लोटे
मुस्कान ये अच्छी नहीं
ये उत्सव के फूल
हम चुनाव में हार गए

 

नाम लिखा दाने दाने पर

नाम लिखा दाने दाने पर
जिसने खाने वालों का
उसने ही क्यों लिखा न उस पर
नाम उगाने वालों का

बर्फी चमचम केक फलूदा
डोसे चिकिन मसालों तक
नहीं लिखा पर नाम हमारा
उसने रोटी दालों तक
ऐसा लगता है लिख डाला
नाम भतीजों सालों का
नाम लिखा दाने दाने पर
जिसने खाने वालों का
उसने ही क्यों लिखा न उस पर
नाम उगाने वालों का

हिन्दी में है उर्दू में है
या उड़िया बंगाली में
लिखा देवभाषा में उसने
या प्राकृत में पाली में
दो नम्बर सा खाता उसका
है गड़बड़ घोटालों का
नाम लिखा दाने दाने पर
जिसने खाने वालों का
उसने ही क्यों लिखा न उस पर
नाम उगाने वालों का

16 मई 2007

इस कविता पर अपने विचार लिखें    दूसरों के विचार पढ़ें 

अंजुमनउपहारकविकाव्य चर्चाकाव्य संगमकिशोर कोनागौरव ग्रामगौरवग्रंथदोहेरचनाएँ भेजें
नई हवा पाठकनामा पुराने अंक संकलनहाइकुहास्य व्यंग्यक्षणिकाएँ दिशांतरसमस्यापूर्ति

© सर्वाधिकार सुरक्षित
अनुभूति व्यक्तिगत अभिरुचि की अव्यवसायिक साहित्यिक पत्रिका है। इस में प्रकाशित सभी रचनाओं के सर्वाधिकार संबंधित लेखकों अथवा प्रकाशकों के पास सुरक्षित हैं। लेखक अथवा प्रकाशक की लिखित स्वीकृति के बिना इनके किसी भी अंश के पुनर्प्रकाशन की अनुमति नहीं है। यह पत्रिका प्रत्येक माह की 1–9 –16 तथा 24 तारीख को परिवर्धित होती है।

website metrics