अंजुमनउपहार कविकाव्य चर्चाकाव्य संगमकिशोर कोनागौरव ग्राम
गौरवग्रंथ दोहेरचनाएँ भेजेंनई हवा पाठकनामा पुराने अंकसंकलन
हाइकु हास्य व्यंग्यक्षणिकाएँदिशांतरसमस्यापूर्ति

 


अनुभूति में यदु जोशी 'गढ़देशी' की
रचनाएँ-

कविताओं में-
गति
दोगले चेहरे
नकली है
पहाड़ और मैं
रस्सियाँ
स्वेटर
समय

 

दोगले चेहरे

कौन नहीं चाहेगा
खुले आकाश में विचरण करना
धरती में रह कर खुली
साँस लेना
चाँद सितारों को
लपक लाना
कौन नहीं चाहेगा
और ललौहे सूरज के उगने तक
सपने बुनते रहना
हर कोई चाहता है!
किंतु चाहने से कुछ नहीं होता
प्रयास करने पड़ते हैं
मज़बूत इरादों से
दिल और दिमाग़ से
किंतु दोगले चेहरे
जब सामने आते हैं
हम घिघियाते हैं,
निरीह बकरे सा
मिमियाते हैं
दोगले चेहरे
बाहर से मुस्कराते हैं
और भीतर ही भीतर
ज़िंदा दफ़न करने की
तरकीब ढूंढ लेते हैं
और हम हाथ पर हाथ
धरे रह जाते हैं।

24 सितंबर 2007

इस कविता पर अपने विचार लिखें    दूसरों के विचार पढ़ें 

अंजुमनउपहारकविकाव्य चर्चाकाव्य संगमकिशोर कोनागौरव ग्रामगौरवग्रंथदोहेरचनाएँ भेजें
नई हवा पाठकनामा पुराने अंक संकलनहाइकुहास्य व्यंग्यक्षणिकाएँ दिशांतरसमस्यापूर्ति

© सर्वाधिकार सुरक्षित
अनुभूति व्यक्तिगत अभिरुचि की अव्यवसायिक साहित्यिक पत्रिका है। इस में प्रकाशित सभी रचनाओं के सर्वाधिकार संबंधित लेखकों अथवा प्रकाशकों के पास सुरक्षित हैं। लेखक अथवा प्रकाशक की लिखित स्वीकृति के बिना इनके किसी भी अंश के पुनर्प्रकाशन की अनुमति नहीं है। यह पत्रिका प्रत्येक माह की 1–9 –16 तथा 24 तारीख को परिवर्धित होती है।