अंजुमनउपहार कविकाव्य चर्चाकाव्य संगमकिशोर कोनागौरव ग्राम
गौरवग्रंथ दोहेरचनाएँ भेजेंनई हवा पाठकनामा पुराने अंकसंकलन
हाइकु हास्य व्यंग्यक्षणिकाएँदिशांतरसमस्यापूर्ति

 


अनुभूति में यदु जोशी 'गढ़देशी' की
रचनाएँ-

कविताओं में-
गति
दोगले चेहरे
नकली है
पहाड़ और मैं
रस्सियाँ
स्वेटर
समय

 

पहाड़ और मैं

घने कोहरे के बीच
मानों खड़ा हो जाता है यह पहाड़
दृष्टि को बाँधते हुए
सींग के उगने जैसे
बढ़ने लगता है वह
और फिर मुट्ठी भर मुस्कान
समेटने की अभिलाषा में दिन भर,
रेतीले टीलों पर टिका
उजाले की कतरनें
खोजता फिरता हूँ
किन्तु पलक झपकते बहा देती है
आँसुओं की धार
धुंध में डूब जाते हैं
स्मृतियों के मैदान
और धीरे-धीरे
मन के दरवाज़े को लाँघ
अनवरत बढ़ रहा होता है पहाड़
घिरे आकाश के बीच
पहाड़ की चोटी से सटा
बादलों को निचुड़ते देखता हूँ मैं
और भयभीत हो
बरसती बूँदों से
तरबतर हो जाता हूँ।

24 सितंबर 2007

इस कविता पर अपने विचार लिखें    दूसरों के विचार पढ़ें 

अंजुमनउपहारकविकाव्य चर्चाकाव्य संगमकिशोर कोनागौरव ग्रामगौरवग्रंथदोहेरचनाएँ भेजें
नई हवा पाठकनामा पुराने अंक संकलनहाइकुहास्य व्यंग्यक्षणिकाएँ दिशांतरसमस्यापूर्ति

© सर्वाधिकार सुरक्षित
अनुभूति व्यक्तिगत अभिरुचि की अव्यवसायिक साहित्यिक पत्रिका है। इस में प्रकाशित सभी रचनाओं के सर्वाधिकार संबंधित लेखकों अथवा प्रकाशकों के पास सुरक्षित हैं। लेखक अथवा प्रकाशक की लिखित स्वीकृति के बिना इनके किसी भी अंश के पुनर्प्रकाशन की अनुमति नहीं है। यह पत्रिका प्रत्येक माह की 1–9 –16 तथा 24 तारीख को परिवर्धित होती है।