अंजुमनउपहार कविकाव्य चर्चाकाव्य संगमकिशोर कोनागौरव ग्राम
गौरवग्रंथ दोहेरचनाएँ भेजेंनई हवा पाठकनामा पुराने अंकसंकलन
हाइकु हास्य व्यंग्यक्षणिकाएँदिशांतरसमस्यापूर्ति

 


अनुभूति में यदु जोशी 'गढ़देशी' की
रचनाएँ-

कविताओं में-
गति
दोगले चेहरे
नकली है
पहाड़ और मैं
रस्सियाँ
स्वेटर
समय

 

स्वेटर

जिस स्वेटर को
पहना करता था मैं
कड़कड़ाती सर्दियों में
इस बार उसके बंध
खुलने लगे हैं
जिन सलाइयों से तुमने घर मिलाए
और उनींदी पलकों से
खुशी के झरने बहाए
सत्य है कि तुम्हारा मर्म स्पर्श किया है
मैंने बार-बार
आज तुम नहीं हो पास
और न तुम्हारी चूडियों की खनक
इतनी दूर तुमसे
सिमट कर ठिठुरना
फिर ढूंढना ऐसी सुई को
जो मिलाए खुले बंध
उसी स्वेटर को
पहना करता हूँ मैं आज भी
इसलिए कि उसमें बसी है तुम्हारी सुगंध
संचित है वही
स्निग्घ स्नेह, वैसी ही तरलता
और वही आभास जिस स्वेटर को
पहना करता था मैं
फिर उसे कैसे अपने से विलग कर दूँ

24 सितंबर 2007

इस कविता पर अपने विचार लिखें    दूसरों के विचार पढ़ें 

अंजुमनउपहारकविकाव्य चर्चाकाव्य संगमकिशोर कोनागौरव ग्रामगौरवग्रंथदोहेरचनाएँ भेजें
नई हवा पाठकनामा पुराने अंक संकलनहाइकुहास्य व्यंग्यक्षणिकाएँ दिशांतरसमस्यापूर्ति

© सर्वाधिकार सुरक्षित
अनुभूति व्यक्तिगत अभिरुचि की अव्यवसायिक साहित्यिक पत्रिका है। इस में प्रकाशित सभी रचनाओं के सर्वाधिकार संबंधित लेखकों अथवा प्रकाशकों के पास सुरक्षित हैं। लेखक अथवा प्रकाशक की लिखित स्वीकृति के बिना इनके किसी भी अंश के पुनर्प्रकाशन की अनुमति नहीं है। यह पत्रिका प्रत्येक माह की 1–9 –16 तथा 24 तारीख को परिवर्धित होती है।