अंजुमनउपहार कविकाव्य चर्चाकाव्य संगमकिशोर कोनागौरव ग्राम
गौरवग्रंथ दोहेरचनाएँ भेजेंनई हवा पाठकनामा पुराने अंकसंकलन
हाइकु हास्य व्यंग्यक्षणिकाएँदिशांतरसमस्यापूर्ति

 


संत अमलतास





 

संत अमलतास या महंत अमलतास
वल्लरी लताओं के कंत अमलतास !

पीत वसन पहन आप बाग में पधारे,
पुष्प पांखुरी हों मानों स्वर्ण के सितारे
नख से शिख तक वसंत का लिबास,
वल्लरी लताओं के कंत अमलतास!

झोंके पवन के जब झूम झूम आते,
लहरों में लहर लहर गुच्छ गुनगुनाते
वयःसन्धि लतिका का हो चला विकास,
वल्लरी लताओं के कंत अमलतास!

अल्हड़ नवेली वनबेली यूँ बोली,
सरेराह संत जी करो न यूँ ठिठोली
छेड़ेंगी सखियाँ कर करके उपहास,
वल्लरी लताओं के कंत अमलतास!

भोली सुकुमार देह रूप के सलोने,
छू छू के हवा मारे दिस दिस में टोने
अब कहाँ लताओं के होशो–हवा,
वल्लरी लताओं के कंत अमलतास!

डॉ. जगदीश व्योम
16 जून 2007

इस कविता पर अपने विचार लिखें    दूसरों के विचार पढ़ें 

अंजुमनउपहारकविकाव्य चर्चाकाव्य संगमकिशोर कोनागौरव ग्रामगौरवग्रंथदोहेरचनाएँ भेजें
नई हवा पाठकनामा पुराने अंक संकलनहाइकुहास्य व्यंग्यक्षणिकाएँ दिशांतरसमस्यापूर्ति

© सर्वाधिकार सुरक्षित
अनुभूति व्यक्तिगत अभिरुचि की अव्यवसायिक साहित्यिक पत्रिका है। इस में प्रकाशित सभी रचनाओं के सर्वाधिकार संबंधित लेखकों अथवा प्रकाशकों के पास सुरक्षित हैं। लेखक अथवा प्रकाशक की लिखित स्वीकृति के बिना इनके किसी भी अंश के पुनर्प्रकाशन की अनुमति नहीं है। यह पत्रिका प्रत्येक माह की 1–9 –16 तथा 24 तारीख को परिवर्धित होती है।