अंजुमनउपहार कविकाव्य चर्चाकाव्य संगमकिशोर कोनागौरव ग्राम
गौरवग्रंथ दोहेरचनाएँ भेजेंनई हवा पाठकनामा पुराने अंकसंकलन
हाइकु हास्य व्यंग्यक्षणिकाएँदिशांतरसमस्यापूर्ति

 


रंग अमलतास के





 

क्यूँ रुका मैं डगर पर यों चलता हुआ
रुक गए क्यों कदम फिर किसी आस से
देखा फिर तेरा चेहरा यों खिलता हुआ
रंग खिलते हुए ज्यों अमलतास के

एक मुस्कान होठों पे थी खेलती
ज्यों भंवर कोई फूलों पे मंडरा रहा
आंखें यों बोलती सी लगीं जैसे कि
प्रीत का गीत कोई मधुर गा रहा
इक मधुर स्वप्न था जेठ की दोपहर
फूल झरते हुए ज्यों अमलतास के

नींद से जब उठा भीगते थे पलक
हर्ष के अश्रुओं को सँभाले हुए
होंठ भीगे हुए थे किसी प्यास से
गीत आवाज़ के थे हवाले हुए
मन उमड़ता रहा खिड़कियों से परे
रंग रचते रहे फिर अमलतास के
 

मोहिन्दर कुमार
16 जून 2007

इस कविता पर अपने विचार लिखें    दूसरों के विचार पढ़ें 

अंजुमनउपहारकविकाव्य चर्चाकाव्य संगमकिशोर कोनागौरव ग्रामगौरवग्रंथदोहेरचनाएँ भेजें
नई हवा पाठकनामा पुराने अंक संकलनहाइकुहास्य व्यंग्यक्षणिकाएँ दिशांतरसमस्यापूर्ति

© सर्वाधिकार सुरक्षित
अनुभूति व्यक्तिगत अभिरुचि की अव्यवसायिक साहित्यिक पत्रिका है। इस में प्रकाशित सभी रचनाओं के सर्वाधिकार संबंधित लेखकों अथवा प्रकाशकों के पास सुरक्षित हैं। लेखक अथवा प्रकाशक की लिखित स्वीकृति के बिना इनके किसी भी अंश के पुनर्प्रकाशन की अनुमति नहीं है। यह पत्रिका प्रत्येक माह की 1–9 –16 तथा 24 तारीख को परिवर्धित होती है।