अंजुमनउपहार कविकाव्य चर्चाकाव्य संगमकिशोर कोनागौरव ग्राम
गौरवग्रंथ दोहेरचनाएँ भेजेंनई हवा पाठकनामा पुराने अंकसंकलन
हाइकु हास्य व्यंग्यक्षणिकाएँदिशांतरसमस्यापूर्ति

 


पेड़ ऊँचे घने वे अमलतास के





 

ओक, मेपल के चेरी के अपल के हैं किंतु
ऐसा नहीं कोई आभास दे
राह चौपाल की पर उगे थे हुए,
पेड़ ऊँचे घने वे अमलतास के

ग्रीष्म की दोपहर पत्तियों से छनी
तो हुई गुनगुनी इक सुखद भोर-सी
शाख पर खिलखिलाती हुई-सी हवा,
बज रही बाँसुरी जैसे चितचोर की
साक्ष्यदर्शी रहे कितने सौगंध के,
कितने अनुबंध के पत्र पढ़ते रहे
अनगिनत ये कहानी समेटे हुए,
थरथराती हुई दृष्टि के कोर की

है तपोभूमि कोई एक उपहार से,
पल समेटे हुए हर्ष उल्लास के
पेड़ ऊँचे घने वे अमलतास के

गंध शबनम सरीखी टपकती हुई,
एक आरोग्य का साथ वरदान है
भेंट पाए है अलकापुरी की धरा,
ये सुनिश्चित है न कोई अनुमान है
राह भटके मुसाफ़िर का बन नीड़ ये
फिर से विश्वास भरते हैं पाथेय का
मौसमी तेवरों से न बदला कभी
एक निश्चय की ये आज पहचान है

मंज़िलों की डगर पर बने चिह्न हैं,
सामने जो खड़ा एक मधुमास के
पेड़ ऊँचे घने ये अमलतास के

राकेश खंडेलवाल
16 जून 2007

इस कविता पर अपने विचार लिखें    दूसरों के विचार पढ़ें 

अंजुमनउपहारकविकाव्य चर्चाकाव्य संगमकिशोर कोनागौरव ग्रामगौरवग्रंथदोहेरचनाएँ भेजें
नई हवा पाठकनामा पुराने अंक संकलनहाइकुहास्य व्यंग्यक्षणिकाएँ दिशांतरसमस्यापूर्ति

© सर्वाधिकार सुरक्षित
अनुभूति व्यक्तिगत अभिरुचि की अव्यवसायिक साहित्यिक पत्रिका है। इस में प्रकाशित सभी रचनाओं के सर्वाधिकार संबंधित लेखकों अथवा प्रकाशकों के पास सुरक्षित हैं। लेखक अथवा प्रकाशक की लिखित स्वीकृति के बिना इनके किसी भी अंश के पुनर्प्रकाशन की अनुमति नहीं है। यह पत्रिका प्रत्येक माह की 1–9 –16 तथा 24 तारीख को परिवर्धित होती है।