अंजुमनउपहार कविकाव्य चर्चाकाव्य संगमकिशोर कोनागौरव ग्राम
गौरवग्रंथ दोहेरचनाएँ भेजेंनई हवा पाठकनामा पुराने अंकसंकलन
हाइकु हास्य व्यंग्यक्षणिकाएँदिशांतरसमस्यापूर्ति

 


अमलतास प्राणों की गति





 
अमलतास साँसों की ऊर्जा, अमलतास प्राणों की गति है

सौरभ का इतिहास यही है अमलतास बिन बाग अधूरा
संबंधों में भरे प्रेरणा अमलतास बिन राग न पूरा
पल-पल को करता है स्वर्गिक जीवन में कर्मठता लाए
अमलतास बिन जीवन की सुंदरता का संभाग न पूरा

संत्रासों की निष्प्रभता को अमलतास आनंद सुमति है
अमलतास साँसों की ऊर्जा, अमलतास प्राणों की गति है

नंदनवन में नहीं उगे पर करती धरती को नंदनवन
जीवन में उल्लास भरे महकाता है साँसों का उपवन
खिले खिलाए तन की कलियाँ फले फलवती हो अभिलाषा
पावस की परिचर्या पावन करता शुभ वसंत का वंदन

रवि-शशि का है पोष्य यही नक्षत्रों की पावनतम दुति है
अमलतास साँसों की ऊर्जा अमलतास प्राणों की गति है।

राम सनेहीलाल शर्मा 'यायावर'
16 जून 2007

इस कविता पर अपने विचार लिखें    दूसरों के विचार पढ़ें 

अंजुमनउपहारकविकाव्य चर्चाकाव्य संगमकिशोर कोनागौरव ग्रामगौरवग्रंथदोहेरचनाएँ भेजें
नई हवा पाठकनामा पुराने अंक संकलनहाइकुहास्य व्यंग्यक्षणिकाएँ दिशांतरसमस्यापूर्ति

© सर्वाधिकार सुरक्षित
अनुभूति व्यक्तिगत अभिरुचि की अव्यवसायिक साहित्यिक पत्रिका है। इस में प्रकाशित सभी रचनाओं के सर्वाधिकार संबंधित लेखकों अथवा प्रकाशकों के पास सुरक्षित हैं। लेखक अथवा प्रकाशक की लिखित स्वीकृति के बिना इनके किसी भी अंश के पुनर्प्रकाशन की अनुमति नहीं है। यह पत्रिका प्रत्येक माह की 1–9 –16 तथा 24 तारीख को परिवर्धित होती है।