अंजुमनउपहार कविकाव्य चर्चाकाव्य संगमकिशोर कोनागौरव ग्राम
गौरवग्रंथ दोहेरचनाएँ भेजेंनई हवा पाठकनामा पुराने अंकसंकलन
हाइकु हास्य व्यंग्यक्षणिकाएँदिशांतरसमस्यापूर्ति

 


अमलतास के पास





 

तेज़ धूप के तेवर पल-पल बढ़ती जाती प्यास।
फूलों की छैयाँ में बैठें अमलतास के पास।।

दूर-दूर तक राहों पर,
है गहरे सन्नाटे।
कुम्हलाए हैं फूल सभी,
पर मुसकाते काँटे।।
मौसम खो बैठा है अपना हरा भरा विश्वास।
फूलों की छैयाँ में बैठें अमलतास के पास।।

सड़कों पर लू का कर्फ्यू है,
बाग सभी वीरान।
कहाँ मिलेगी छाया पंछी,
उड़ते हैं हैरान।।

फूलों की झालर से सज्जित एक पेड़ है खास।
फूलों की छैयाँ में बैठें अमलतास के पास।।

जेठ दोपहरी अमलतास,
कुछ ऐसे हँसता है।
स्वर्णिम पगड़ी बाँध के,
जैसे दूल्हा लगता है।।

भीषण गर्मी में भी जाग्रत जिसके मन उल्लास।
फूलों की छैयाँ में बैठें अमलतास के पास।।

जेठ मास में तपे रोहिणी,
अच्छी हो बरसात।
कजरारे बादल आएँगे,
लेकर नई सौग़ात।।

अमलतास का खिलना ऐसा देता है आभास।
फूलों की छैयाँ में बैठें अमलतास के पास।।

सजीवन मयंक
16 जून 2007

इस कविता पर अपने विचार लिखें    दूसरों के विचार पढ़ें 

अंजुमनउपहारकविकाव्य चर्चाकाव्य संगमकिशोर कोनागौरव ग्रामगौरवग्रंथदोहेरचनाएँ भेजें
नई हवा पाठकनामा पुराने अंक संकलनहाइकुहास्य व्यंग्यक्षणिकाएँ दिशांतरसमस्यापूर्ति

© सर्वाधिकार सुरक्षित
अनुभूति व्यक्तिगत अभिरुचि की अव्यवसायिक साहित्यिक पत्रिका है। इस में प्रकाशित सभी रचनाओं के सर्वाधिकार संबंधित लेखकों अथवा प्रकाशकों के पास सुरक्षित हैं। लेखक अथवा प्रकाशक की लिखित स्वीकृति के बिना इनके किसी भी अंश के पुनर्प्रकाशन की अनुमति नहीं है। यह पत्रिका प्रत्येक माह की 1–9 –16 तथा 24 तारीख को परिवर्धित होती है।