अंजुमनउपहार कविकाव्य चर्चाकाव्य संगमकिशोर कोनागौरव ग्राम
गौरवग्रंथ दोहेरचनाएँ भेजेंनई हवा पाठकनामा पुराने अंकसंकलन
हाइकु हास्य व्यंग्यक्षणिकाएँदिशांतरसमस्यापूर्ति

 


अमलतास के फूल





 

अमलतास के फूल हमारे, जीवन को महकाते हैं
हँसते-हँसते जीना सीखो, ये हमको समझाते हैं।

जैसे कली फूल बनती है, खिल करके मुरझाती है
वैसे ही बचपन यौवन है, फिर बाती बुझ जाती है
गुलशन, माली, भौंरे, मौसम, सब पीछे रह जाते हैं।
अमलतास के फूल हमारे, जीवन को महकाते हैं।।

काँटों में भी रहकर हमने, चुभना कभी नहीं जाना
अपना धरम एक है केवल, इस दुनिया को महकाना
सदा समर्पित रहकर देवों, के सिर पर चढ. जाते हैं।
अमलतास के फूल हमारे, जीवन को महकाते हैं।।

क्या लाए थे, जो ले जाएँ, फिर काहे का रोना है
अंबर सब पर चादर ताने, धरती बनी बिछौना है
दुख-सुख नदिया के दोनों तट, सागर में मिल जाते हैं।
अमलतास के फूल हमारे, जीवन को महकाते हैं।।

डॉ. सुनील जोगी
16 जून 2007

इस कविता पर अपने विचार लिखें    दूसरों के विचार पढ़ें 

अंजुमनउपहारकविकाव्य चर्चाकाव्य संगमकिशोर कोनागौरव ग्रामगौरवग्रंथदोहेरचनाएँ भेजें
नई हवा पाठकनामा पुराने अंक संकलनहाइकुहास्य व्यंग्यक्षणिकाएँ दिशांतरसमस्यापूर्ति

© सर्वाधिकार सुरक्षित
अनुभूति व्यक्तिगत अभिरुचि की अव्यवसायिक साहित्यिक पत्रिका है। इस में प्रकाशित सभी रचनाओं के सर्वाधिकार संबंधित लेखकों अथवा प्रकाशकों के पास सुरक्षित हैं। लेखक अथवा प्रकाशक की लिखित स्वीकृति के बिना इनके किसी भी अंश के पुनर्प्रकाशन की अनुमति नहीं है। यह पत्रिका प्रत्येक माह की 1–9 –16 तथा 24 तारीख को परिवर्धित होती है।