अंजुमनउपहार कविकाव्य चर्चाकाव्य संगमकिशोर कोनागौरव ग्राम
गौरवग्रंथ दोहेरचनाएँ भेजेंनई हवा पाठकनामा पुराने अंकसंकलन
हाइकु हास्य व्यंग्यक्षणिकाएँदिशांतरसमस्यापूर्ति

 


गीत अमलतास के





 

आज चलो गाएँ ज़रा गीत अमलतास के
रतनारे मौसम के,
रंग के उजास के ।

अलसाई रात के, अंगड़ाती भोर के
नदिया के पानी में उठती हिलोर के
शरमाते चंदा के, रंगराते सूरज के
अंबर में उड़ते पंछियों के शोर के

आज चलो गाएँ ज़रा गीत अमलतास के
अमुआ के बागों के
हास-परिहास के ।

गीत कुछ तरुवर के, गीत गुलमोहर के
गीत कुछ पतझर के, गीत कुछ अंकुर के
गीत कुछ उपवन के, गीत कुछ मधुबन के
गीत कुछ देहरी के, गीत कुछ धरती के

आज चलो गाएँ ज़रा गीत अमलतास के
बरगद के, पीपल के
बांस के, कपास के ।


बादल के, मरुथल के, गागर के, निर्झर के
तृप्ति के, प्यास के, धूल के, गुलाल के
हहराते सागर के, नैया के, पायल के
खेत-खलिहान के, पगडंडी, चौपाल के

आज चलो गाएँ ज़रा गीत अमलतास के
राधा के, मोहन के
प्रेम के प्रयास के ।

डॉ. वर्षा सिंह
16 जून 2007

इस कविता पर अपने विचार लिखें    दूसरों के विचार पढ़ें 

अंजुमनउपहारकविकाव्य चर्चाकाव्य संगमकिशोर कोनागौरव ग्रामगौरवग्रंथदोहेरचनाएँ भेजें
नई हवा पाठकनामा पुराने अंक संकलनहाइकुहास्य व्यंग्यक्षणिकाएँ दिशांतरसमस्यापूर्ति

© सर्वाधिकार सुरक्षित
अनुभूति व्यक्तिगत अभिरुचि की अव्यवसायिक साहित्यिक पत्रिका है। इस में प्रकाशित सभी रचनाओं के सर्वाधिकार संबंधित लेखकों अथवा प्रकाशकों के पास सुरक्षित हैं। लेखक अथवा प्रकाशक की लिखित स्वीकृति के बिना इनके किसी भी अंश के पुनर्प्रकाशन की अनुमति नहीं है। यह पत्रिका प्रत्येक माह की 1–9 –16 तथा 24 तारीख को परिवर्धित होती है।