अंजुमनउपहार कविकाव्य चर्चाकाव्य संगमकिशोर कोनागौरव ग्राम
गौरवग्रंथ दोहेरचनाएँ भेजेंनई हवा पाठकनामा पुराने अंकसंकलन
हाइकु हास्य व्यंग्यक्षणिकाएँदिशांतरसमस्यापूर्ति

 


शोभित अमलतास





 

पंच-पत्र शोभित अमलतास
सुंदर अति सुंदर लगता है।
जीवन पथ के राही कितने
बरबस मन को हर लेता है।।

कुंद गुलमोहर, पलास कितने
सबका है सौंदर्य निराला।
मधुर गंधमय शोभा अनुपम
नभ के गले सुनहरी माला।।

अंग भरा पीले रंगों से
डाल-डाल पर झूमा करता।
नियति ने जो मौर बनाई
उससे हर पल गौरव पाता।।

जेठ की तपती दुपहरी
चिड़िया फुनगी ऊपर लगाती।
इसके फूलों के गुच्छों से
मधुरिमा इसकी जग में छाती।।

इसका फल कितना गुणकारी
भरा है जिसमें चमत्कार।
जन के तन मन निर्मल करता
देकर नूतन नव-संस्कार।।

सौष्ठव भरा फूल जिसका
कवियों के मन को जो भाता।
चलना केवल जग में चलना
शाश्वत अपना गीत सुनाता।।

बृजबिहारी पांडेय
16 जून 2007

इस कविता पर अपने विचार लिखें    दूसरों के विचार पढ़ें 

अंजुमनउपहारकविकाव्य चर्चाकाव्य संगमकिशोर कोनागौरव ग्रामगौरवग्रंथदोहेरचनाएँ भेजें
नई हवा पाठकनामा पुराने अंक संकलनहाइकुहास्य व्यंग्यक्षणिकाएँ दिशांतरसमस्यापूर्ति

© सर्वाधिकार सुरक्षित
अनुभूति व्यक्तिगत अभिरुचि की अव्यवसायिक साहित्यिक पत्रिका है। इस में प्रकाशित सभी रचनाओं के सर्वाधिकार संबंधित लेखकों अथवा प्रकाशकों के पास सुरक्षित हैं। लेखक अथवा प्रकाशक की लिखित स्वीकृति के बिना इनके किसी भी अंश के पुनर्प्रकाशन की अनुमति नहीं है। यह पत्रिका प्रत्येक माह की 1–9 –16 तथा 24 तारीख को परिवर्धित होती है।