अंजुमनउपहार कविकाव्य चर्चाकाव्य संगमकिशोर कोनागौरव ग्राम
गौरवग्रंथ दोहेरचनाएँ भेजेंनई हवा पाठकनामा पुराने अंकसंकलन
हाइकु हास्य व्यंग्यक्षणिकाएँदिशांतरसमस्यापूर्ति

 


अमलतास चितचोर






 

अमलतास अपूर्व शोभा की है
अलौकिक अद्भुत छटा
मन को लगता है,
ईश्वर ने प्रकृति को पहनाया झुमका
लहलहाती छनछनाती धूप में
जिसमें पिघल जाते सभी
ताज़गी परिपूर्ण फूलों से लदा
यह मंद नहीं होता कभी
सहजपन संचार का आधार इसका
चिर तरंगित सुनहला पीला रूप है।

दिव्य-दृष्टि समन्वितों का
स्वास्थ्यवर्धक औषधि संजीवनी अनुरूप है
वन स्थलियों में एक रंजित गुलमोहर,
पलास फूलों की सतत होती होड़
सहज दृष्टि पर है पड़ती 'राम भरोसा'
अमलतास चितचोर की ओर

राम भरोसा सिंह
16 जून 2007

इस कविता पर अपने विचार लिखें    दूसरों के विचार पढ़ें 

अंजुमनउपहारकविकाव्य चर्चाकाव्य संगमकिशोर कोनागौरव ग्रामगौरवग्रंथदोहेरचनाएँ भेजें
नई हवा पाठकनामा पुराने अंक संकलनहाइकुहास्य व्यंग्यक्षणिकाएँ दिशांतरसमस्यापूर्ति

© सर्वाधिकार सुरक्षित
अनुभूति व्यक्तिगत अभिरुचि की अव्यवसायिक साहित्यिक पत्रिका है। इस में प्रकाशित सभी रचनाओं के सर्वाधिकार संबंधित लेखकों अथवा प्रकाशकों के पास सुरक्षित हैं। लेखक अथवा प्रकाशक की लिखित स्वीकृति के बिना इनके किसी भी अंश के पुनर्प्रकाशन की अनुमति नहीं है। यह पत्रिका प्रत्येक माह की 1–9 –16 तथा 24 तारीख को परिवर्धित होती है।