अंजुमनउपहार कविकाव्य चर्चाकाव्य संगमकिशोर कोनागौरव ग्राम
गौरवग्रंथ दोहेरचनाएँ भेजेंनई हवा पाठकनामा पुराने अंकसंकलन
हाइकु हास्य व्यंग्यक्षणिकाएँदिशांतरसमस्यापूर्ति

 


अमलतास और भूत





 
पीली छतरी वाला प्यारा अमलतास
याद है आता मुझको बार-बार
जुड़ी हैं उससे बचपन का यादें
मेरे जीवन की यादें।

पाठशाला से घर की दूरी थी थोड़ी
मज़े से चली जा रही थी बच्चों की टोली
नीचे पगडंडी, ऊपर अमलतास की छतरी

अचानक! डराया था मित्रों ने ऐसे
होते हैं भूतों के बसेरे इन पर
भूतों की टाँग लटकती दिखाई थी
बिना देखे ही सरपट दौड़ लगाई थी मैंने।

रो-रो के घर में किया था हंगामा
दूसरे ही क्षण में माँ ने हाथ थामा।
ले पहुँची पेड़ तले, दिखाया पेड़ सारा
न था भूत, न भूतों की टाँग
ये तो सब थे पेड़ के भाग
बाल मन से भूत की दहशत को निकाला।

देखती हूँ आज जब सुनहरे अमलतास को
खड़ी हो अकेली, अकेली, अकेली
माँ तो चली गई है
पीली-पीली आग की लपटों के सुनहरे रथ पर
छोड़ कर हमको पीली छतरी वाले अमलतास के नीचे

सुषमा श्रीबास्तव
16 जून 2007

इस कविता पर अपने विचार लिखें    दूसरों के विचार पढ़ें 

अंजुमनउपहारकविकाव्य चर्चाकाव्य संगमकिशोर कोनागौरव ग्रामगौरवग्रंथदोहेरचनाएँ भेजें
नई हवा पाठकनामा पुराने अंक संकलनहाइकुहास्य व्यंग्यक्षणिकाएँ दिशांतरसमस्यापूर्ति

© सर्वाधिकार सुरक्षित
अनुभूति व्यक्तिगत अभिरुचि की अव्यवसायिक साहित्यिक पत्रिका है। इस में प्रकाशित सभी रचनाओं के सर्वाधिकार संबंधित लेखकों अथवा प्रकाशकों के पास सुरक्षित हैं। लेखक अथवा प्रकाशक की लिखित स्वीकृति के बिना इनके किसी भी अंश के पुनर्प्रकाशन की अनुमति नहीं है। यह पत्रिका प्रत्येक माह की 1–9 –16 तथा 24 तारीख को परिवर्धित होती है।