प्रत्येक सोमवार को प्रकाशित
 
पत्र व्यवहार का पता

  ५. ३. २०१२

अंजुमन उपहार काव्य संगम गीत गौरव ग्राम गौरवग्रंथ दोहे पुराने अंक संकलनअभिव्यक्ति
हाइकु अभिव्यक्ति हास्य व्यंग्य क्षणिकाएँ दिशांतर नवगीत की पाठशाला

1
रंग गुलालों वाला मौसम
1

  रंग - गुलालों - वाला मौसम
कोई मेरा गाल छू गया
खुली चोंच से
जैसे कोई पंछी
मीठा ताल छू गया

दूर हुई
तनहाई मन की
हम भी खिलने लगे फूल से
हुए डहेलिया
और मोगरे कल तक
थे जो दिन बबूल से
एक हवा का
झोंका आया
मुझे रेशमी बाल छू गया

जाने क्या
हो गया चैत में
लगी देह परछाई बोने
पीले हाथ
लजाती ऑंखें
भरे दही गुड़ पत्तल -दोने
सागर
खोया था लहरों में
एक अपरिचित पाल छू गया

छन्द प्रेम के
रंग भींगते
एक गीत के माने कितने ,
इस मौसम में
लिखना मुश्किल
हैं गोकुल, बरसाने कितने
होरी गाना
मैं भी भूला
जाने कब करताल छू गया

हुआ साँवला
रंग सुनहरा
देह कटार, नयन में सपने
कामरूप का
जादू -टोना
इस मौसम में सब हैं अपने
कविता को
वनलता सेन का
हरा-भरा बंगाल छू गया

-
जयकृष्ण राय तुषार

इस सप्ताह होली विशेषांक में

गीतों में-

bullet

अनिल कुमार मिश्र

bullet

अश्विनी कुमार विष्णु

bullet

आनंद क्रांतिवर्धन

bullet

कुमार रवींद्र

bullet

गीता पंडित

bullet

जयकृष्ण राय तुषार

bullet

नवीन चतुर्वेदी

bullet

प्रवीण पंडित

bullet

मदन मोहन अरविंद

bullet

मधु प्रधान

bullet

रघुनाथ मिश्र

bullet

रमेशचंद्र आरसी

bullet

रवीन्द्र कुमार दास

bullet

परमेश्वर फुँकवाल

bullet

शशि पाधा

bullet

शशिकांत गीते

bullet

श्रीकांत मिश्र कांत

अंजुमन में-

bullet

ऋषभदेव शर्मा

bullet

कृष्ण कुमार किशन

bullet

मानोशी चैटर्जी

bullet

श्यामल सुमन

bullet

संध्या सिंह

bullet

हुमा कानपुरी

छंदमुक्त में-

bullet

इला प्रसाद

bullet

ऋता शेखर मधु

bullet

परमेन्द्र सिंह

bullet

भावना सक्सेना

bullet

स्वाती भालोटिया

दोहों में-

bullet

ज्योत्सना शर्मा

bullet

धमयंत्र चौहान

bullet

सतपाल ख्याल

bullet

सुबोध श्रीवास्तव

कुंडलियों में-

bullet

कल्पना रामानी

bullet

त्रिलोक सिंह ठकुरेला

bullet

सत्यनारायण सिंह

छंदों में-

bullet

निर्मला जोशी

bullet

संजीव सलिल

हाइकु में-

bullet

अरविंद चौहान, अरुणा सक्सेना, जेन्नी शबनम, ज्योतिर्मयी पंत, प्रेमलता, मंजु गुप्ता, मधुसूदन बोहरा, मीना अग्रवाल, रचना श्रीवास्तव, रेखा राजवंशी, शशि पुरवार, सरस्वती माथुर और सोनल रस्तोगी।

अन्य पुराने अंक

अंजुमनउपहार काव्य संगमगीतगौरव ग्राम गौरवग्रंथदोहे पुराने अंकसंकलनहाइकु
अभिव्यक्तिहास्य व्यंग्य क्षणिकाएँ दिशांतरनवगीत की पाठशाला

© सर्वाधिकार सुरक्षित
अनुभूति व्यक्तिगत अभिरुचि की अव्यवसायिक साहित्यिक पत्रिका है। इस में प्रकाशित सभी रचनाओं के सर्वाधिकार संबंधित लेखकों अथवा प्रकाशकों के पास सुरक्षित हैं। लेखक अथवा प्रकाशक की लिखित स्वीकृति के बिना इनके किसी भी अंश के पुनर्प्रकाशन की अनुमति नहीं है। यह पत्रिका प्रत्येक सोमवार को परिवर्धित होती है।

अपने विचार — पढ़ें  लिखें

Loading

प्रकाशन : प्रवीण सक्सेना -|- परियोजना निदेशन : अश्विन गांधी
संपादन¸ कलाशिल्प एवं परिवर्धन : पूर्णिमा वर्मन

सहयोग : दीपिका जोशी

 
   
 
१ २ ३ ४ ५ ६ ७ ८ ९ ०