प्रत्येक सोमवार को प्रकाशित
 पत्र व्यवहार का पता

अभिव्यक्ति-तुक-कोश

२९. ९. २०१४

अंजुमन उपहार काव्य संगम गीत गौरव ग्राम गौरवग्रंथ दोहे पुराने अंक संकलनअभिव्यक्ति
कुण्डलिया हाइकु अभिव्यक्ति हास्य व्यंग्य क्षणिकाएँ दिशांतर नवगीत की पाठशाला

अम्मा की कहानी

     

बाबूजी थे पंडित - ज्ञानी
अब अम्मा की सुनो कहानी

नाना-मामा की 'बिट्टी' थीं
अम्मा-आँगन की मिट्टी थीं
बचपन से थीं हुईं सयानी

बाली उमर ब्याह कर आईं
अम्मा हुईं घनी परछाईं
महकीं - हुईं रात की रानी

अम्मा ने हमको दुलराया
सबको सुख दे ख़ुद को पाया
दिल था उनका बहता पानी

धरती थीं - आकाश सँजोया
बीज प्यार का घर में बोया
मीठी थी अम्मा की बानी

जादू अम्मा का था ऐसा
यों तो बहुत नहीं था पैसा
सुख-समृद्धि की वे थीं दानी

दुख अम्मा ने सबके बाँटे
फूल हुईं वे - बीने काँटे
खुशबू-खुशबू ही थीं यानी

रामकथा अम्मा ने बाँची
अम्मा की बानी थी साँची
रहीं हमारी वे गुरुआनी

सहे सभी उत्पात हमारे
दुख भी दुनिया भर के सारे
रहीं हमेशा ही वे मानी

अम्मा थीं सूरज की गाथा
रंग साँवला - ऊँचा माथा
वे थीं घर-भर की कल्याणी

हमें न व्यापे कोई भी ग़म
कल्पवृक्ष के रहे तले हम
अम्मा की थी वही निशानी

सुख-दुख दोनों में समान थीं
अम्मा, सच में, महाप्राण थीं
हाँ, उनका था कोई न सानी

'इदन्नमम' - है सब कुछ प्रभु का
क्या कहते हैं दास मलूका
अम्मा से ही हमने जानी

हमें दिये अम्मा ने सपने
सबके सुख-दुख मानो अपने
परसों अम्मा चिता समानी

सभी धर्म-मज़हब-पंथों में
दुनिया-भर के सब ग्रंथों में
माँ की महिमा गयी बखानी

हम अम्मा की याद करेंगे
हरसिंगार के फूल झरेंगे
ऋतु आयेगी जब पहचानी
 
- कुमार रवीन्द्र

इस सप्ताह
मातृनवमी के अवसर पर माँ को समर्पित विशेषांक में

गीतों में-

bullet

अमित

bullet

अश्विनी कुमार विष्णु

bullet

अरुण आदित्य

bullet

अरुण शर्मा अनन्त

bullet

ओमप्रकाश तिवारी

bullet

कुमार रवीन्द्र

bullet

कृष्णनंदन मौर्य

bullet

कौशलेन्द्र

bullet

जगदीश पंकज

bullet

पंकज परिमल

bullet

पवन प्रताप सिंह पवन

bullet

प्रदीप शुक्ल

bullet

बृजेश द्विवेदी अमन

bullet

बृजेश नीरज

bullet

भावना सक्सैना

bullet

योगेन्द्र वर्मा व्योम

bullet

राहुल देव

bullet

शशि पाधा

bullet

श्रीकांत मिश्र कांत

bullet

सतीश सक्सेना

bullet

सत्यनारायण

bullet

सीमा हरि शर्मा

bullet

त्रिलोक सिंह ठकुरेला

bullet

छंदमुक्त में-

bullet

नैयर उमर अंसारी

bullet

उर्मिला शुक्ल

bullet

गीतिका गोयल

bullet

ज्योत्स्ना मिलन

bullet

परमेश्वर फुँकवाल

bullet

रोहित रूसिया

bullet

सरस्वती माथुर

bullet

सुवर्णा दीक्षित

bullet

अंजुमन में-

bullet

अशोक रावत

bullet

कल्पना रामानी

bullet

सुरेन्द्रपाल वैद्य

bullet

संजीव सलिल

bullet

संजू शब्दिता

bullet

दोहों में-

bullet

ओम प्रकाश नौटियाल

bullet

राम शिरोमणि पाठक

bullet

सुरेन्द्र कुमार शर्मा

bullet

कुंडलिया में-

bullet

ज्योतिर्मयी पंत

bullet

अनेक रचनाकार (संकलित)

मुक्तक में-

bullet

मीना अग्रवाल

bullet

अनेक रचनाकार (संकलित)

माहिया में-

bullet

मंजु गुप्ता

bullet

शशि पुरवार

कहमुकरी में-

bullet

हरि ओम श्रीवास्तव

bullet

आराधना द्विवेदी

हाइकु में-

bullet

निशा कोठारी

bullet

ऋता शेखर मधु

सवैया में-

bullet

सुरेश कुमार सौरभ

bullet

अंजुमनउपहार काव्य संगमगीतगौरव ग्राम गौरवग्रंथदोहे पुराने अंकसंकलनहाइकु
अभिव्यक्तिहास्य व्यंग्य क्षणिकाएँ दिशांतरनवगीत की पाठशाला

© सर्वाधिकार सुरक्षित
अनुभूति व्यक्तिगत अभिरुचि की अव्यवसायिक साहित्यिक पत्रिका है। इस में प्रकाशित सभी रचनाओं के सर्वाधिकार संबंधित लेखकों अथवा प्रकाशकों के पास सुरक्षित हैं। लेखक अथवा प्रकाशक की लिखित स्वीकृति के बिना इनके किसी भी अंश के पुनर्प्रकाशन की अनुमति नहीं है। यह पत्रिका प्रत्येक सोमवार को परिवर्धित होती है।

अपने विचार — पढ़ें  लिखें

Google
Loading

प्रकाशन : प्रवीण सक्सेना -- परियोजना निदेशन : अश्विन गांधी
संपादन¸ कलाशिल्प एवं परिवर्धन : पूर्णिमा वर्मन

सहयोग :
कल्पना रामानी