पत्र व्यवहार का पता

अभिव्यक्ति तुक-कोश

१५. ५. २०१६

अंजुमन उपहार काव्य संगम गीत गौरव ग्राम गौरवग्रंथ दोहे पुराने अंक संकलनअभिव्यक्ति
कुण्डलिया हाइकु अभिव्यक्ति हास्य व्यंग्य क्षणिकाएँ दिशांतर नवगीत की पाठशाला रचनाकारों से

देवदार के वृक्ष

 

111

संत सरीखे खड़े हुए हैं देवदार के वृक्ष
पर्वत-पर्वत, शिखर-शिखर पर घाटी-घाटी में
बूटे जैसे जड़े हुए हैं
देवदार के वृक्ष

मौन पर्वतों के मन के
कोमल उदगारों से
खड़े हुए स्वागत में जैसे
वन्दनवारों से

अठखेली कर रहे मेघ के भीगे फाहों से
नभ के आँगन बड़े हुए हैं
देवदार के वृक्ष

देखा अब तक चित्रों में था
पढ़ा किताबों में
देखा अब साक्षात् तो पाया
खुद को ख्वाबों में

मन्त्र मुग्ध हो गया ह्रदय निःशब्द हुयी वाणी
तस्वीरों से मढ़े हुए हैं
देवदार के वृक्ष

समाधिस्थ से खड़े हुए हैं
निरत साधना में
पत्र, फूल, फल, गंध चढ़ाते
नित उपासना में

गुँजा रहे घाटी को अपने मंत्रोच्चारों से
देवों के ज्यों गढ़े हुए हैं
देवदार के वृक्ष

उभर रहे आकार कई
पल-पल आभासों के
पलट रही हैं पृष्ठ कथाएँ
फिर इतिहासों के

कालिदास के विकल यक्ष की प्रेम भरी पाती
आखर-आखर पढ़े हुए हैं
देवदार के वृक्ष

- मधु शुक्ला

इस पखवारे
देवदारु विशेषांक में

गीतों में-

bullet

अखिल बंसल

bullet

अनुराग तिवारी

bullet

अमिताभ त्रिपाठी अमित

bullet

अलका प्रमोद

bullet

अश्विनी कुमार विष्णु

bullet

उमाप्रसाद लोधी

bullet

ऋता शेखर मधु

bullet

कुमार गौरव अजीतेन्दु

bullet

कृष्ण कुमार तिवारी

bullet

कृष्ण भारतीय

bullet

गीता पंडित

bullet

जगदीश व्योम डॉ.

bullet

चंद्रकुँवर बर्त्वाल

bullet

ज्योतिर्मयी पंत

bullet

निर्मल शुक्ल

bullet

पवन प्रताप सिंह पवन

bullet

प्रदीप शुक्ला

bullet

बसंत कुमार शर्मा

bullet

बुद्धिनाथ मिश्र

bullet

भोलानाथ कुशवाहा

bullet

मधु प्रधान

bullet

मधु शुक्ला

bullet

मानोशी चैटर्जी

bullet

रामेश्वर प्रसाद सारस्वत

bullet

रावेंद्रकुमार रवि

bullet

वेदप्रकाश शर्मा वेद

bullet

शशि पाधा

bullet

शीला पांडे

bullet

शुभम श्रीवास्तव ओम

bullet

सरस्वती माथुर

bullet

सीमा अग्रवाल

bullet

सौरभ पांडेय

bullet

--

छंदों में-

bullet

धमयंत्र चौहान (दोहे)

bullet

परमजीत कौर रीत (कुंडलिया)

bullet

भावना तिवारी (दोहे)

bullet

अंजुमन में-

bullet

आभा सक्सेना

bullet

कल्पना रामानी

bullet

सुरेन्द्रपाल वैद्य

छंदमुक्त में-

bullet

कल्पना मनोरमा

bullet

मंजु महिमा

bullet

संध्या सिंह

क्षणिकाओं में-

bullet

शैलेष गुप्त वीर

गौरव ग्राम में-

bullet

त्रिलोचन

अंजुमनउपहार काव्य संगमगीतगौरव ग्राम गौरवग्रंथदोहे पुराने अंकसंकलनहाइकु
अभिव्यक्तिहास्य व्यंग्य क्षणिकाएँ दिशांतरनवगीत की पाठशाला

© सर्वाधिकार सुरक्षित
अनुभूति व्यक्तिगत अभिरुचि की अव्यवसायिक साहित्यिक पत्रिका है। इस में प्रकाशित सभी रचनाओं के सर्वाधिकार संबंधित लेखकों अथवा प्रकाशकों के पास सुरक्षित हैं। लेखक अथवा प्रकाशक की लिखित स्वीकृति के बिना इनके किसी भी अंश के पुनर्प्रकाशन की अनुमति नहीं है। यह पत्रिका प्रत्येक सोमवार को परिवर्धित होती है।

Google
Loading
प्रकाशन : प्रवीण सक्सेना -- परियोजना निदेशन : अश्विन गांधी
संपादन¸ कलाशिल्प एवं परिवर्धन : पूर्णिमा वर्मन

सहयोग :
कल्पना रामानी