हिंदी इस देश का गौरव

हिंदी इस देश का गौरव है
हिंदी भविष्य की आशा है
हिंदी हर दिल की धड़कन है
हिंदी जनता की भाषा है

इसको कबीर ने अपनाया
मीराबाई ने मान दिया
आज़ादी के दीवानों ने
इस हिंदी को सम्मान दिया
जन जन ने अपनी वाणी से
हिंदी का रूप तराशा है

हिंदी हर क्षेत्र में आगे है
इसको अपनाकर नाम करें
हम देशभक्त कहलाएँगे
जब हिंदी मे सब काम करें
हिंदी चरित्र है भारत का,
नैतिकता की परिभाषा है

हिंदी हम सब की ख़ुशहाली
हिंदी विकास की रेखा है
हिंदी में ही इस धरती ने
हर ख़्वाब सुनहरा देखा है
हिंदी हम सबका स्वाभिमान,
यह जनता की अभिलाषा है

-देवमणि पांडेय
८ सितंबर २०१४

 

इस रचना पर अपने विचार लिखें    दूसरों के विचार पढ़ें 

अंजुमन। उपहार। काव्य चर्चा। काव्य संगम। किशोर कोना। गौरव ग्राम। गौरवग्रंथ। दोहे। रचनाएँ भेजें
नई हवा। पाठकनामा। पुराने अंक। संकलन। हाइकु। हास्य व्यंग्य। क्षणिकाएँ। दिशांतर। समस्यापूर्ति

© सर्वाधिकार सुरक्षित
अनुभूति व्यक्तिगत अभिरुचि की अव्यवसायिक साहित्यिक पत्रिका है। इसमें प्रकाशित सभी रचनाओं के सर्वाधिकार संबंधित लेखकों अथवा प्रकाशकों के पास सुरक्षित हैं। लेखक अथवा प्रकाशक की लिखित स्वीकृति के बिना इनके किसी भी अंश के पुनर्प्रकाशन की अनुमति नहीं है। यह पत्रिका प्रत्येक सोमवार को परिवर्धित होती है

hit counter