हिंदी का जयगान

गूँजे हिंदी का जयगान

एक राष्ट्रभाषा हो प्यारी
हिंदी है भारत की आन
जोड़ रही है हर भाषा को
हिन्दी है उन्मुक्त वितान

विश्व-हृदय में आन समाए
आज भारती का अभियान
सहज-सरल उर-बसने वाली
यह भाषा है मातृसमान

गूँजेगी घर-घर यह भाषा
हिंदी है अपनी पहचान
हिन्दू, मुस्लिम,सिख, ईसाई
सबको है इस पर अभिमान

- गिरीश पंकज
८ सितंबर २०१४

 

इस रचना पर अपने विचार लिखें    दूसरों के विचार पढ़ें 

अंजुमन। उपहार। काव्य चर्चा। काव्य संगम। किशोर कोना। गौरव ग्राम। गौरवग्रंथ। दोहे। रचनाएँ भेजें
नई हवा। पाठकनामा। पुराने अंक। संकलन। हाइकु। हास्य व्यंग्य। क्षणिकाएँ। दिशांतर। समस्यापूर्ति

© सर्वाधिकार सुरक्षित
अनुभूति व्यक्तिगत अभिरुचि की अव्यवसायिक साहित्यिक पत्रिका है। इसमें प्रकाशित सभी रचनाओं के सर्वाधिकार संबंधित लेखकों अथवा प्रकाशकों के पास सुरक्षित हैं। लेखक अथवा प्रकाशक की लिखित स्वीकृति के बिना इनके किसी भी अंश के पुनर्प्रकाशन की अनुमति नहीं है। यह पत्रिका प्रत्येक सोमवार को परिवर्धित होती है

hit counter