सितम्बर चौदह

दिवस सितम्बर चौदह आता
भारत हिंदी दिवस मनाता

लेखक नेता अफसर सारे
मिलकर खूब लगाते नारे
बालक इंग्लिश पढने जाता
भारत हिंदी दिवस मनाता

जन जन की भाषा है हिंदी
फिर भी क्यों है पीछे हिंदी
कभी न मैं ये उत्तर पाता
भारत हिंदी दिवस मनाता

कोर्ट कचहरी चलती इंग्लिश
संसद में क्या होती गिटपिट
आम आदमी समझ न पाता
भारत हिंदी दिवस मनाता

वर्षों बीते दिवस मनाते
सब कुछ लिखते और लिखाते
पर इंग्लिश का मोह न जाता
भारत हिंदी दिवस मनाता

गूगल ने शुभ काम किया
हिंदी लिखना आसान किया
चलन नैट पर बढ़ता जाता
भारत हिंदी दिवस मनाता

अनुभूति का पटल सज रहा
हिंदी को सम्मान मिल रहा
नया अंक सब कुछ ले आता
भारत हिंदी दिवस मनाता

- बसंत शर्मा  
१ सितंबर २०१५

 

इस रचना पर अपने विचार लिखें    दूसरों के विचार पढ़ें 

अंजुमनउपहारकाव्य चर्चाकाव्य संगमकिशोर कोनागौरव ग्राम गौरवग्रंथदोहेरचनाएँ भेजें
नई हवा पाठकनामा पुराने अंक संकलन हाइकु हास्य व्यंग्य क्षणिकाएँ दिशांतर समस्यापूर्ति

© सर्वाधिकार सुरक्षित
अनुभूति व्यक्तिगत अभिरुचि की अव्यवसायिक साहित्यिक पत्रिका है। इसमें प्रकाशित सभी रचनाओं के सर्वाधिकार संबंधित लेखकों अथवा प्रकाशकों के पास सुरक्षित हैं। लेखक अथवा प्रकाशक की लिखित स्वीकृति के बिना इनके किसी भी अंश के पुनर्प्रकाशन की अनुमति नहीं है। यह पत्रिका प्रत्येक सोमवार को परिवर्धित होती है

hit counter