मातृभाषा के प्रति


अपनी हिंदी

अपनी हिंदी
एक छोटी या बड़ी
इंद्रधनुषी बिंदी है।

माथे पर लगकर यह
सौभाग्य चिह्न बन जाती है,
हाथों में रोटी का ज़रिया-
भले ही एक रुपया,
और पैरों तले
घूमता हुआ पहिया
अगरतला में धरमसाला,
केदार से कन्याकुमारी पहुँचता
अपनी हिंदी
एक छोटी या बड़ी
इंद्रधनुषी बिंदी है।

-अजित कुमार
16 सितंबर 2006

 

इस कविता पर अपने विचार लिखें    दूसरों के विचार पढ़ें 

अंजुमनउपहारकविकाव्य चर्चाकाव्य संगमकिशोर कोनागौरव ग्रामगौरवग्रंथदोहेरचनाएँ भेजें
नई हवा पाठकनामा पुराने अंक संकलनहाइकुहास्य व्यंग्यक्षणिकाएँ दिशांतरसमस्यापूर्ति

© सर्वाधिकार सुरक्षित
अनुभूति व्यक्तिगत अभिरुचि की अव्यवसायिक साहित्यिक पत्रिका है। इस में प्रकाशित सभी रचनाओं के सर्वाधिकार संबंधित लेखकों अथवा प्रकाशकों के पास सुरक्षित हैं। लेखक अथवा प्रकाशक की लिखित स्वीकृति के बिना इनके किसी भी अंश के पुनर्प्रकाशन की अनुमति नहीं है। यह पत्रिका प्रत्येक माह की 1–9 –16 तथा 24 तारीख को परिवर्धित होती है।