होली है!!

 

कैनडा में होली



रामा कैनाडा में हम कैसे मनावें होली
मनइबे होली रामा खेलबे होली रामा परदेसवा में
 

बाहर बरफ़ का ढेर लगा है जाड़े की ऋतु आई
जकड़ गयो सगरो सरीर हम होली कैसे जलाई
रामा कैनेडा में

जैसे तैसे साधन करके गुझिया खूब बनाईं
अगल बगल अंग्रेज़ बसत हैं खाने कोऊ न आई
रामा कैनेडा में

कहूँ अबीर मिलै ना हमका रत्ती भर न गुलाल
मेरे सजना के कपोलवा कैसे होंवे लाल
रामा कैनेडा में

खोज खाज कर रंग ले आई मैं हूँ बिलकुल भोली
कारपैट वालपेपर भीगे इस डर से चुप हो ली
रामा कैनेडा में

सब कुछ याकौ नीकौ लागे एक बात ना भावै
त्योहारन पर धूमधाम नहिं देसवा याद सतावे
रामा कैनेडा में

भारतेंदु श्रीवास्तव

इस रचना पर अपने विचार लिखें    दूसरों के विचार पढ़ें 

अंजुमन। उपहार। काव्य चर्चा। काव्य संगम। किशोर कोना। गौरव ग्राम। गौरवग्रंथ। दोहे। रचनाएँ भेजें
नई हवा। पाठकनामा। पुराने अंक। संकलन। हाइकु। हास्य व्यंग्य। क्षणिकाएँ। दिशांतर। समस्यापूर्ति

© सर्वाधिकार सुरक्षित
अनुभूति व्यक्तिगत अभिरुचि की अव्यवसायिक साहित्यिक पत्रिका है। इसमें प्रकाशित सभी रचनाओं के सर्वाधिकार संबंधित लेखकों अथवा प्रकाशकों के पास सुरक्षित हैं। लेखक अथवा प्रकाशक की लिखित स्वीकृति के बिना इनके किसी भी अंश के पुनर्प्रकाशन की अनुमति नहीं है। यह पत्रिका प्रत्येक सोमवार को परिवर्धित होती है

hit counter