होली
है
!!

 

नदी की देह पर अनुष्टुप


धूप के कुछ फूल धरता
आ गया मौसम

धुंध में लिपटी नदी की
देह पर रचतीं अनुष्टुप
लेखनी-किरणें
दूब की छुवनें
किनारों की त्वचा में
फिर सिहरनों-सी लगीं तिरने
लाल चंदन-धूल भरता
आ गया मौसम

रागिनी जो...
चीड़-वन में कल ठिठुरती थी
महकती वह सिवानों में
फिर हवाओं में उगे हैं
पंख रेशम के
गगन नापा उड़ानों ने
एक आदिम भूल करता
आ गया मौसम

ताल की फैली हथेली पर
चुटकियाँ भर
भोर ने फिर गंध धर दी है
गंदुमी होती दिशाओं ने
हिरणियों के गात में
फिर गमक भर दी है
दृष्टियाँ अनुकूल करता
आ गया मौसम

राजेंद्र गौतम
१७ मार्च २००८

इस कविता पर अपने विचार लिखें    दूसरों के विचार पढ़ें 

अंजुमनउपहारकविकाव्य चर्चाकाव्य संगमकिशोर कोनागौरव ग्रामगौरवग्रंथदोहेरचनाएँ भेजें
नई हवा पाठकनामा पुराने अंक संकलनहाइकुहास्य व्यंग्यक्षणिकाएँ दिशांतरसमस्यापूर्ति

© सर्वाधिकार सुरक्षित
अनुभूति व्यक्तिगत अभिरुचि की अव्यवसायिक साहित्यिक पत्रिका है। इस में प्रकाशित सभी रचनाओं के सर्वाधिकार संबंधित लेखकों अथवा प्रकाशकों के पास सुरक्षित हैं। लेखक अथवा प्रकाशक की लिखित स्वीकृति के बिना इनके किसी भी अंश के पुनर्प्रकाशन की अनुमति नहीं है। यह पत्रिका प्रत्येक माह की 1–9 –16 तथा 24 तारीख को परिवर्धित होती है।

website metrics