होली
है
!!

 

होली की पूर्णिम संध्या पर


होली की पूर्णिम संध्या पर
आज मेरा एकाकी मन,
मुखरित हुआ है ऐसे जैसे
राधा ने पाया मोहन,

सपनों में बसने वाले ने
धूम मचाई हैं नयनन,
बरसाने में खेली जैसे
राधा होली संग किशन

गाल गुलाल से लाल हुए हैं
सतरंगों में रंगी चुनर,
मन गलियारा चहका ऐसे
मधु पाकर जैसे मधुबन,

फाग की आग लगी है जब से
निखरा तन मन बन कुंदन,
बरसों सोया भाग जगा यों
पा होली अवसर पावन,

सत्यनारायण सिंह

इस कविता पर अपने विचार लिखें    दूसरों के विचार पढ़ें 

अंजुमनउपहारकविकाव्य चर्चाकाव्य संगमकिशोर कोनागौरव ग्रामगौरवग्रंथदोहेरचनाएँ भेजें
नई हवा पाठकनामा पुराने अंक संकलनहाइकुहास्य व्यंग्यक्षणिकाएँ दिशांतरसमस्यापूर्ति

© सर्वाधिकार सुरक्षित
अनुभूति व्यक्तिगत अभिरुचि की अव्यवसायिक साहित्यिक पत्रिका है। इस में प्रकाशित सभी रचनाओं के सर्वाधिकार संबंधित लेखकों अथवा प्रकाशकों के पास सुरक्षित हैं। लेखक अथवा प्रकाशक की लिखित स्वीकृति के बिना इनके किसी भी अंश के पुनर्प्रकाशन की अनुमति नहीं है। यह पत्रिका प्रत्येक माह की 1–9 –16 तथा 24 तारीख को परिवर्धित होती है।

website metrics