होली
है
!!

 

बरस रहे रंग


नूपुर की छम-छम, थिरक रहे अंग!
चंग करे ढप-ढप, बरस रहे रंग!

टेसू के फूलों में चमक आ गई,
पीली-पीली सरसों मन लुभा गई;
झूम-झूम जाए ज्यों पी ली हो भंग!
चंग करे ढप-ढप, बरस रहे रंग!

खनक सुन कंगन की, गीत जग गया,
बहुत ही सहज में मन मीत बन गया,
वीणा के तारों ने छेड़ दी तरंग
चंग करे ढप-ढप, बरस रहे रंग!

दुनिया है सतरंगी सपने सजाए,
पर राधा रंग अपने श्याम पर लगाए;
अंबर में उड़े सब रंग एक संग!
चंग करे ढप-ढप, बरस रहे रंग!

फागुन में फाग खेल खुशियाँ मनाना,
बैर-भाव भूल सबको गले से लगाना,
प्रीति-रीत बढ़ने का प्यारा है ढंग!
चंग करे ढप-ढप, बरस रहे रंग!

-डॉ. विष्णु सक्सेना
१ मार्च २००६

इस कविता पर अपने विचार लिखें    दूसरों के विचार पढ़ें 

अंजुमनउपहारकविकाव्य चर्चाकाव्य संगमकिशोर कोनागौरव ग्रामगौरवग्रंथदोहेरचनाएँ भेजें
नई हवा पाठकनामा पुराने अंक संकलनहाइकुहास्य व्यंग्यक्षणिकाएँ दिशांतरसमस्यापूर्ति

© सर्वाधिकार सुरक्षित
अनुभूति व्यक्तिगत अभिरुचि की अव्यवसायिक साहित्यिक पत्रिका है। इस में प्रकाशित सभी रचनाओं के सर्वाधिकार संबंधित लेखकों अथवा प्रकाशकों के पास सुरक्षित हैं। लेखक अथवा प्रकाशक की लिखित स्वीकृति के बिना इनके किसी भी अंश के पुनर्प्रकाशन की अनुमति नहीं है। यह पत्रिका प्रत्येक माह की 1–9 –16 तथा 24 तारीख को परिवर्धित होती है।

website metrics