1
पिता के लिये
पिता को समर्पित कविताओं का संकलन
 

 


पिता हमारे

१.
पिता दीपक
जलाकर स्वयं को
राह दिखाएँ
२.
तन मन से
पूर्ण करें सपने
पिता हमारे
३.
पिता स्वरूप
आकाश व पाताल
महाविशाल
४.
मल्लाह पिता
नौका, पतवार भी
ले जाएँ पार
५.
भूखे पिता जी
खिलाकर हमको
आत्मसंतुष्ट
६.
पिता के आँसू
बिखरा परिवार
टूटा पहाड़
७.
घर आँगन
धूप-दीप-संस्कार
पिता की खुश्बू
८.
आसान नहीं
बाँध पाना पिता को
शब्दों की डोर

- उमेश मौर्य
१५ सिंतंबर २०१४

इस रचना पर अपने विचार लिखें    दूसरों के विचार पढ़ें 

अंजुमन। उपहार। काव्य चर्चा। काव्य संगम। किशोर कोना। गौरव ग्राम। गौरवग्रंथ। दोहे। रचनाएँ भेजें
नई हवा। पाठकनामा। पुराने अंक। संकलन। हाइकु। हास्य व्यंग्य। क्षणिकाएँ। दिशांतर। समस्यापूर्ति

© सर्वाधिकार सुरक्षित
अनुभूति व्यक्तिगत अभिरुचि की अव्यवसायिक साहित्यिक पत्रिका है। इसमें प्रकाशित सभी रचनाओं के सर्वाधिकार संबंधित लेखकों अथवा प्रकाशकों के पास सुरक्षित हैं। लेखक अथवा प्रकाशक की लिखित स्वीकृति के बिना इनके किसी भी अंश के पुनर्प्रकाशन की अनुमति नहीं है। यह पत्रिका प्रत्येक सोमवार को परिवर्धित होती है

hit counter