पिता की तस्वीर
पिता को समर्पित कविताओं का संकलन

 

ओ बाबा, कितने प्यारे हो तुम

छोड़ते हो धीरे से, चलते हुए हाथ
और मुझे देते हो, जीने की सौगात
लड़खड़ाऊँ जब जब, तब थामते हो तुम
ओ बाबा कितने, प्यारे हो तुम

अपने शब्दों से तुम, मुझको देते शक्ति
डटकर जीने कि तुम, जगाते हो आसक्ति
बिखरा दूँ मै जब, समेटते हो तुम
ओ बाबा कितने, प्यारे हो तुम

वृक्ष रूप से मुझ पर छाया धरते हो तुम
आकाश जितना मुझसे प्रेम करते हो तुम
जीत जाऊँ मैं तब, नाचते हो तुम
ओ बाबा कितने, प्यारे हो तुम

९ जून २००८


इस कविता पर अपने विचार लिखें    दूसरों के विचार पढ़ें 

अंजुमनउपहारकविकाव्य चर्चाकाव्य संगमकिशोर कोनागौरव ग्रामगौरवग्रंथदोहेरचनाएँ भेजें
नई हवा पाठकनामा पुराने अंक संकलनहाइकुहास्य व्यंग्यक्षणिकाएँ दिशांतरसमस्यापूर्ति

© सर्वाधिकार सुरक्षित
अनुभूति व्यक्तिगत अभिरुचि की अव्यवसायिक साहित्यिक पत्रिका है। इस में प्रकाशित सभी रचनाओं के सर्वाधिकार संबंधित लेखकों अथवा प्रकाशकों के पास सुरक्षित हैं। लेखक अथवा प्रकाशक की लिखित स्वीकृति के बिना इनके किसी भी अंश के पुनर्प्रकाशन की अनुमति नहीं है। यह पत्रिका प्रत्येक माह की 1–9 –16 तथा 24 तारीख को परिवर्धित होती है।

website metrics