राम राम रटते रहें

 
राम राम रटते रहे, करें राम का जाप !
कट जायेंगे आपके, रोग कष्ट संताप !!

राम नाम की नाव पर, ज्यों ही हुआ सवार!
भव सागर से हो गया, त्यों ही बेड़ा पार !!

राम-नाम के नाम की, महिमा खूब अजीब |
जैसी जिसकी भावना, उतने राम करीब !!

माया ममता त्याग कर, जपें राम का नाम!
बन जायेंगे आप ही, सारे बिगड़े काम !!

राम लला के नाम का, नित्य करे जो पाठ !
सदा रहे खुशहाल वो, रहे हमेशा ठाठ !!

रमेश शर्मा
२२ अप्रैल २०१३

इस रचना पर अपने विचार लिखें    दूसरों के विचार पढ़ें 

अंजुमन। उपहार। काव्य चर्चा। काव्य संगम। किशोर कोना। गौरव ग्राम। गौरवग्रंथ। दोहे। रचनाएँ भेजें
नई हवा। पाठकनामा। पुराने अंक। संकलन। हाइकु। हास्य व्यंग्य। क्षणिकाएँ। दिशांतर। समस्यापूर्ति

© सर्वाधिकार सुरक्षित
अनुभूति व्यक्तिगत अभिरुचि की अव्यवसायिक साहित्यिक पत्रिका है। इसमें प्रकाशित सभी रचनाओं के सर्वाधिकार संबंधित लेखकों अथवा प्रकाशकों के पास सुरक्षित हैं। लेखक अथवा प्रकाशक की लिखित स्वीकृति के बिना इनके किसी भी अंश के पुनर्प्रकाशन की अनुमति नहीं है। यह पत्रिका प्रत्येक सोमवार को परिवर्धित होती है

hit counter