वसंती हवा

बरसे उन्माद फुहार
दिव्यांग पुरोहित

 
1
''उड़े मेघा बने अबीर-गुलाल
बरसे उन्माद फुहार-फुहार. . .
रंग पुष्पित निहार आज पंख-पंख
फाल्गुनी भी जैसे बहार-वसंत
राग-द्वेष हुए आज भंग-भंग
सब देश हुए आज संग-संग
'वृद्ध-तरुण-बाल' बने आज छंद-छंद
पीयें होली के रस संग भंग-भंग
सारे गाएँ-बजाएँ साज राग-वृंद
जग होए हुड़दंग बाजे सबरस मृदंग
हर्षित मन आज पुलकित सब जन
छाए अंग-अंग आज सत्संग-तरंग
'होरि' ब्रज-सी उमड़े आज अनंत-रंग
वह हो लिया, . . .वह हो ली
'सहचरी' बन प्रफुल्लित दल संग-संग
अंतःकरण से
सरे आम
'सररर-सररर' की गूँज लिए!''

1 मार्च 2007

इस कविता पर अपने विचार लिखें    दूसरों के विचार पढ़ें 

अंजुमनउपहारकविकाव्य चर्चाकाव्य संगमकिशोर कोनागौरव ग्रामगौरवग्रंथदोहेरचनाएँ भेजें
नई हवा पाठकनामा पुराने अंक संकलनहाइकुहास्य व्यंग्यक्षणिकाएँ दिशांतरसमस्यापूर्ति

© सर्वाधिकार सुरक्षित
अनुभूति व्यक्तिगत अभिरुचि की अव्यवसायिक साहित्यिक पत्रिका है। इस में प्रकाशित सभी रचनाओं के सर्वाधिकार संबंधित लेखकों अथवा प्रकाशकों के पास सुरक्षित हैं। लेखक अथवा प्रकाशक की लिखित स्वीकृति के बिना इनके किसी भी अंश के पुनर्प्रकाशन की अनुमति नहीं है। यह पत्रिका प्रत्येक माह की 1–9 –16 तथा 24 तारीख को परिवर्धित होती है।