वसंती हवा

घरौंदा
डॉ. सरस्वती माथुर   

 

बसंत!
तुम मेरे समक्ष रख दो फूलों की गंध
और सौंप दो इंद्रधनुषी आकाश को
एक नया वर्तमान
इस सतरंगी वर्तमान को
मैं कल्पना की सीमाओं में आबद्व कर
आकांक्षाओं के पुष्प चढाऊँगी
फिर
मथ कर सागर मन का
इस बदलती दुनिया में
रम जाऊँगी
क्योंकि अभी तो मैं निर्वासित हूँ
शंकित भी हूँ
अपने भीतर की चुप्पी से
इसलिए निरुद्देश्य अहर्निश
भटक रही हूँ
तलाशती
अपने बसंती सपनों के घरौंदे

इस कविता पर अपने विचार लिखें    दूसरों के विचार पढ़ें 

अंजुमनउपहारकविकाव्य चर्चाकाव्य संगमकिशोर कोनागौरव ग्रामगौरवग्रंथदोहेरचनाएँ भेजें
नई हवा पाठकनामा पुराने अंक संकलनहाइकुहास्य व्यंग्यक्षणिकाएँ दिशांतरसमस्यापूर्ति

© सर्वाधिकार सुरक्षित
अनुभूति व्यक्तिगत अभिरुचि की अव्यवसायिक साहित्यिक पत्रिका है। इस में प्रकाशित सभी रचनाओं के सर्वाधिकार संबंधित लेखकों अथवा प्रकाशकों के पास सुरक्षित हैं। लेखक अथवा प्रकाशक की लिखित स्वीकृति के बिना इनके किसी भी अंश के पुनर्प्रकाशन की अनुमति नहीं है। यह पत्रिका प्रत्येक माह की 1–9 –16 तथा 24 तारीख को परिवर्धित होती है।

website metrics


 

website metrics