वसंती हवा

फागुन में
डॉ. हरीश निगम  

 

 

फूल पाने लगी है फागुन में
देह गाने लगी है फागुन में।

सूनी-सूनी उदास खिड़की से
धूप आने लगी है फागुन में।

सीधी सादी सी मखमली बिंदिया
ज़ुल्म ढाने लगी है फागुन में।

क्या करें हम हर एक बंदिश पर
उम्र छाने लगी है फागुन में।

एक भूली-सी मुलाकात हरीश
रंग लाने लगी है फागुन में।

इस कविता पर अपने विचार लिखें    दूसरों के विचार पढ़ें 

अंजुमनउपहारकविकाव्य चर्चाकाव्य संगमकिशोर कोनागौरव ग्रामगौरवग्रंथदोहेरचनाएँ भेजें
नई हवा पाठकनामा पुराने अंक संकलनहाइकुहास्य व्यंग्यक्षणिकाएँ दिशांतरसमस्यापूर्ति

© सर्वाधिकार सुरक्षित
अनुभूति व्यक्तिगत अभिरुचि की अव्यवसायिक साहित्यिक पत्रिका है। इस में प्रकाशित सभी रचनाओं के सर्वाधिकार संबंधित लेखकों अथवा प्रकाशकों के पास सुरक्षित हैं। लेखक अथवा प्रकाशक की लिखित स्वीकृति के बिना इनके किसी भी अंश के पुनर्प्रकाशन की अनुमति नहीं है। यह पत्रिका प्रत्येक माह की 1–9 –16 तथा 24 तारीख को परिवर्धित होती है।