वसंती हवा

फाल्गुन का गीत
डॉ. ओमप्रकाश सिंह

 
1
संध्या के चेहरे पर
फागुन ने रच दिया गुलाल।
पीले वस्त्र पहनकर आई
वैरागिन सरसों
आम और महुआ बौराये
लगते हैं बरसों
रंग-बिरंगे बिंब उभरते
झाँक रहा है ताल।

खेल रहा ले पिचकारी
सूरज आँगन आँगन
फैल रही खुशबू
खेतों में बाग़ों में वन-वन
स्नेह-नदी में मौन मछलियाँ
काट रही हैं जाल।

खिड़की से मालती झाँकती
द्वार हँसे बेला
पनघट-पनघट भीग रहा है
चंद्रमुखी मेला।
घूँघट शरमाया कान्हा ने
चूम लिया क्यों भाल?

1 मार्च 2007

इस कविता पर अपने विचार लिखें    दूसरों के विचार पढ़ें 

अंजुमनउपहारकविकाव्य चर्चाकाव्य संगमकिशोर कोनागौरव ग्रामगौरवग्रंथदोहेरचनाएँ भेजें
नई हवा पाठकनामा पुराने अंक संकलनहाइकुहास्य व्यंग्यक्षणिकाएँ दिशांतरसमस्यापूर्ति

© सर्वाधिकार सुरक्षित
अनुभूति व्यक्तिगत अभिरुचि की अव्यवसायिक साहित्यिक पत्रिका है। इस में प्रकाशित सभी रचनाओं के सर्वाधिकार संबंधित लेखकों अथवा प्रकाशकों के पास सुरक्षित हैं। लेखक अथवा प्रकाशक की लिखित स्वीकृति के बिना इनके किसी भी अंश के पुनर्प्रकाशन की अनुमति नहीं है। यह पत्रिका प्रत्येक माह की 1–9 –16 तथा 24 तारीख को परिवर्धित होती है।