वसंती हवा

ऋतु फगुनाई है
डॉ. इसाक अश्क

 

1
पद-रज हुई
गुलाल
लगा फिर ऋतु फगुनाई है।

मादल की
थापें हों या-हों-
वंशी की तानें,
ऐसे में
क्या होगा यह तो-
ईश्वर ही जाने,

रक्तिम हुए
कपोल
झील ऐसे शरमाई है।

गंध-पवन के
बेलगाम-
शक्तिशाली झोंके,
कौन भला
इनको जो बढ़कर-
हाथों से रोके,

खिले आग के
फूल
फूँकती स्वर शहनाई है।

1 मार्च 2007

इस कविता पर अपने विचार लिखें    दूसरों के विचार पढ़ें 

अंजुमनउपहारकविकाव्य चर्चाकाव्य संगमकिशोर कोनागौरव ग्रामगौरवग्रंथदोहेरचनाएँ भेजें
नई हवा पाठकनामा पुराने अंक संकलनहाइकुहास्य व्यंग्यक्षणिकाएँ दिशांतरसमस्यापूर्ति

© सर्वाधिकार सुरक्षित
अनुभूति व्यक्तिगत अभिरुचि की अव्यवसायिक साहित्यिक पत्रिका है। इस में प्रकाशित सभी रचनाओं के सर्वाधिकार संबंधित लेखकों अथवा प्रकाशकों के पास सुरक्षित हैं। लेखक अथवा प्रकाशक की लिखित स्वीकृति के बिना इनके किसी भी अंश के पुनर्प्रकाशन की अनुमति नहीं है। यह पत्रिका प्रत्येक माह की 1–9 –16 तथा 24 तारीख को परिवर्धित होती है।