प्रत्येक सोमवार को प्रकाशित
 
पत्र व्यवहार का पता

अभिव्यक्ति  १६. ६. २००८

अंजुमन उपहार कवि काव्य चर्चा काव्य संगम किशोर कोना गौरव ग्राम गौरवग्रंथ दोहे रचनाएँ भेजें
अभिव्यक्ति नई हवा पाठकनामापुराने अंक संकलनहाइकुहास्य व्यंग्यक्षणिकाएँदिशांतर समस्यापूर्ति

कचनार के दिन

फिर मुँडेरों पर
सजे कचनार के दिन

बैंगनी से श्वेत तक
खिलती हुई मोहक अदाएँ
शाम लेकर उड़ चली
रंगीन ध्वज सी ये छटाएँ
फूल गिन गिन
मुदित भिन-भिन
फिर हवाओं में
बजे कचनार के दिन

फिर मुँडेरों पर
सजे कचनार के दिन

खिड़कियाँ, खपरैल, घर, छत
डाल, पत्ते आँख मीचे
आरती सी दीप्त पखुरी
उतरती है शांत नीचे
रूप झिलमिल
चाल स्वप्निल
फिर दिशाओं ने
भजे कचनार के दिन

फिर मुँडेरों पर
सजे कचनार के दिन

-पूर्णिमा वर्मन

इस सप्ताह
कचनार विशेषांक में

गीतों में-

bullet

पूर्णिमा वर्मन

bullet

महेंद्र भटनागर

bullet

गिरीश बिल्लौरे मुकुल

bullet

दीपिका जोशी संध्या

अंजुमन में-

bullet

राजेंद्र पासवान घायल

bullet

देवमणि पांडेय

छंदमुक्त में-

bullet

अलका सिन्हा

bullet

मृदुल कीर्ति

bullet

अविनाश वाचस्पति

हाइकु में-

bullet

भावना कुँअर

मुक्तक में

bullet

पवन चंदन

पिछले सप्ताह
जून २००८ के अंक में

पितृ दिवस के अवसर पर विशेष संकलन- पिता की तस्वीर में पिता को समर्पित २९ रचनाएँ और

गीतों में-
वरिष्ठ गीतकार यतीन्द्र 'राही' के दस नए अप्रकाशित गीत

अन्य पुराने अंक

अंजुमन उपहार कविकाव्य चर्चा काव्य संगम किशोर कोना गौरव ग्राम गौरवग्रंथ दोहे रचनाएँ भेजें
नई हवा पाठकनामा पुराने अंक संकलनहाइकुहास्य व्यंग्यक्षणिकाएँदिशांतर समस्यापूर्ति

© सर्वाधिकार सुरक्षित
अनुभूति व्यक्तिगत अभिरुचि की अव्यवसायिक साहित्यिक पत्रिका है। इस में प्रकाशित सभी रचनाओं के सर्वाधिकार संबंधित लेखकों अथवा प्रकाशकों के पास सुरक्षित हैं। लेखक अथवा प्रकाशक की लिखित स्वीकृति के बिना इनके किसी भी अंश के पुनर्प्रकाशन की अनुमति नहीं है। यह पत्रिका प्रत्येक सोमवार को परिवर्धित होती है।

अपने विचार — पढ़ें लिखें

 

Google

Search WWW  Search anubhuti-hindi.org
प्रकाशन : प्रवीण सक्सेना -|- परियोजना निदेशन : अश्विन गांधी
संपादन¸ कलाशिल्प एवं परिवर्धन : पूर्णिमा वर्मन
-|- सहयोग : दीपिका जोशी
 
१००० से अधिक कवियों की १०,००० से अधिक कविताओं का संकलन
 
१ २ ३ ४ ५ ६ ७ ८ ९