प्रत्येक सोमवार को प्रकाशित
 
पत्र व्यवहार का पता

अभिव्यक्ति  २८. ७. २००८

अंजुमन उपहार कवि काव्य चर्चा काव्य संगम किशोर कोना गौरव ग्राम गौरवग्रंथ दोहे रचनाएँ भेजें
अभिव्यक्ति नई हवा पाठकनामापुराने अंक संकलनहाइकुहास्य व्यंग्यक्षणिकाएँदिशांतर समस्यापूर्ति

मेघ-गीत

उमड़ते-गरजते चले आ रहे घन
घिरा व्योम सारा कि बहता प्रभंजन,

अंधेरी उभरती अवनि पर निशा-सी
घटाएँ सुहानी उड़ी दे निमंत्रण!

कि बरसो जलद रे जलन पर निरन्तर
तपी और झुलसी विजन भूमि दिन भर,

करो शांत प्रत्येक कण आज शीतल
हरी हो, भरी हो प्रकृति नव्य सुन्दर!

झड़ी पर, झड़ी पर, झड़ी पर, झड़ी हो
जगत-मंच पर सौम्य शोभा खड़ी हो,

गगन से झरो मेघ ओ! आज रिमझिम,
बरस लो सतत, मोतियों-सी लड़ी हो!

हवा के झकोरे उड़ा गंध-पानी
मिटा दी सभी उष्णता की निशानी,

नहाती दिवारें नयी औ' पुरानी
डगर में कहीं स्रोत चंचल रवानी!

कृषक ने पसीने बहाए नहीं थे,
नवल बीज भू पर उगाये नहीं थे,

सृजन-पंथ पर हल न आए अभी थे
खिले औ' पके फल न खाए कहीं थे!

दृगों को उठा कर, गगन में अड़ा कर
प्रतीक्षा तुम्हारी सतत लौ लगा कर—

हृदय से, श्रवण से, नयन से व तन से,
घिरो घन, उड़ो घन घुमड़कर जगत पर!

अजब हो छटा बिजलियाँ चमचमाएँ
अँधेरा सघन, लुप्त हों सब दिशाएँ

भरन पर, भरन पर सुना राग नूतन
नया प्रेम का मुक्‍त-संदेश छाये!

विजन शुष्क आँचल हरा हो, हरा हो,
जवानी भरी हो सुहागिन धरा हो,

चपलता बिछलती, सरलता शरमती,
नयन स्नेहमय ज्योति, जीवन भरा हो!

--महेन्द्र भटनागर

इस सप्ताह वर्षा विशेषांक में

नए संकलन में वर्षा से भीगी २१ कविताओं का बिलकुल नया संग्रह-
सावन के सुहाने मौसम में

bullet

महेन्द्र भटनागर

bullet

प्रदीप मिश्र

bullet

देवमणि पांडेय

bullet

शशि पाधा

bullet

प्राण शर्मा

bullet

राजेन्द्र गौतम

bullet

स्वप्निल श्रीवास्तव

bullet

कुमार मुकुल

bullet

मंगलेश डबराल

bullet

परवीन शाक़िर

bullet

योगेन्द्र कृष्ण

bullet

चाँद हदियाबादी

bullet

द्विजेन्द्र द्विज

bullet


पुराने संकलन में- वर्षा की बौछारों से भीगी १२० रचनाओं के सचित्र संकलन वर्षा मंगल के अंतर्गत

bullet

५०  मधुर गीत

bullet

५४ मोहक कविताएँ

bullet

३० हरियाले हाइकु

bullet

४ रसरंग ग़ज़लें

bullet

१ गुदगुदी हास्य व्यंग्य की

bullet

६ बौछारें क्षणिकाओं की

bullet

और ढेर से दमदार दोहे

bullet

1

पिछले सप्ताह
जुलाई २००८ के अंक में

bullet

गीतों में-
रामेश्वर दयाल कांबोज हिमांशु

bullet

अंजुमन में
देवी नागरानी

bullet

क्षणिकाओं में-
आस्था

bullet

छंदमुक्त में-
ऋतु पल्लवी

bullet

नई हवा में-
दिव्य प्रकाश दुबे

अन्य पुराने अंक

अंजुमन उपहार कविकाव्य चर्चा काव्य संगम किशोर कोना गौरव ग्राम गौरवग्रंथ दोहे रचनाएँ भेजें
नई हवा पाठकनामा पुराने अंक संकलनहाइकुहास्य व्यंग्यक्षणिकाएँदिशांतर समस्यापूर्ति

© सर्वाधिकार सुरक्षित
अनुभूति व्यक्तिगत अभिरुचि की अव्यवसायिक साहित्यिक पत्रिका है। इस में प्रकाशित सभी रचनाओं के सर्वाधिकार संबंधित लेखकों अथवा प्रकाशकों के पास सुरक्षित हैं। लेखक अथवा प्रकाशक की लिखित स्वीकृति के बिना इनके किसी भी अंश के पुनर्प्रकाशन की अनुमति नहीं है। यह पत्रिका प्रत्येक सोमवार को परिवर्धित होती है।

अपने विचार — पढ़ें लिखें

 

Google

Search WWW  Search anubhuti-hindi.org
प्रकाशन : प्रवीण सक्सेना -|- परियोजना निदेशन : अश्विन गांधी
संपादन¸ कलाशिल्प एवं परिवर्धन : पूर्णिमा वर्मन -|- सहयोग : दीपिका जोशी
१००० से अधिक कवियों की १०,००० से अधिक कविताओं का संकलन
 
१ २ ३ ४ ५ ६ ७ ८ ९ ०