अंजुमनउपहार कविकाव्य चर्चाकाव्य संगमकिशोर कोनागौरव ग्राम
गौरवग्रंथ दोहेरचनाएँ भेजेंनई हवा पाठकनामा पुराने अंकसंकलन
हाइकु हास्य व्यंग्यक्षणिकाएँदिशांतरसमस्यापूर्ति

 


मनोहर शर्मा माया के दोहे

 

काँव काँव कौवे करें

काँव काँव कौवे करें, कोयल बैठी मौन
कौओं के इस शोर में, कुहुक सुने अब कौन

जोड़ घटाना देखकर, उठती मन में पीर
बाहुबली शासन करें सज्जन हैं बेचीर

ढूँढे से मिलता नहीं सच को कोई ठौर
गली गली पत्थर पड़े, झूठ कपट का दौर

निज स्वारथवश आज नर बने हुए शैतान
अभिनय चतुर सुजान कर, खोते निज पहचान

घासलेट, माचिस नहीं, अब जलते तंदूर
बेटी तब तुम ब्याहना, हो दहेज भरपूर

कौन समझता आजकल, बूढ़े जन की पीर
पत्थर दिल सब हो गए रोते फिरें फ़कीर

बूढ़े लाठी टेककर करते हैं बाज़ार
घूम रहे बेटे बहू ले सरकारी कार

1 दिसंबर 2007

इस कविता पर अपने विचार लिखें    दूसरों के विचार पढ़ें 

अंजुमनउपहारकविकाव्य चर्चाकाव्य संगमकिशोर कोनागौरव ग्रामगौरवग्रंथदोहेरचनाएँ भेजें
नई हवा पाठकनामा पुराने अंक संकलनहाइकुहास्य व्यंग्यक्षणिकाएँ दिशांतरसमस्यापूर्ति

© सर्वाधिकार सुरक्षित
अनुभूति व्यक्तिगत अभिरुचि की अव्यवसायिक साहित्यिक पत्रिका है। इस में प्रकाशित सभी रचनाओं के सर्वाधिकार संबंधित लेखकों अथवा प्रकाशकों के पास सुरक्षित हैं। लेखक अथवा प्रकाशक की लिखित स्वीकृति के बिना इनके किसी भी अंश के पुनर्प्रकाशन की अनुमति नहीं है। यह पत्रिका प्रत्येक माह की 1–9 –16 तथा 24 तारीख को परिवर्धित होती है।