अंजुमनउपहारकाव्य संगमगीतगौरव ग्रामगौरवग्रंथ दोहेरचनाएँ भेजें
पुराने अंकसंकलनहाइकु हास्य व्यंग्यक्षणिकाएँदिशांतर

रज़ा रामपुरी

 

 

मोहिनी सूरत

मोहिनी सूरत देख कर काहे मन ललचाय
सुंदर काया एक दिन माटी में मिल जा

चिंता चिंता सब करें दुख को हरे न कोय
ऊपर वाले के सिवा धीर धरे ना कोय

मानव का मन कब मिला नित होती तकरार
धरती अंबर मिल गए दरिया के उस पार

बैठना उठना हो कठिन झूठी ऐसी शान
जिस से सुख तन को मिले ऐसे हों परिधान

देख जवानी नर्तकी इतराई सौ बार
रूप ढला तो यों लगा सब माया बेकार

दीवारों पर बोलता जिस के घर में काग
आता उस घर में अतिथि लेकर अपना भाग

धन दौलत सब रह गया पुण्य किया ना दान
अंत समय जब आ गया याद आए भगवान

सच्चा नाता प्रेम का रब जिसका आधार
सारे नाते झूठ हैं सब रिश्ते बेकार

एक ही पल में छीन ले दाता है बलवान
इज़्ज़त शोहरत जब मिले मत करना अभिमान

ज्ञानी कोई जब मिले कर आदर सम्मान
गुर जीने के सीख ले हो जीना आसान
 

इस कविता पर अपने विचार लिखें    दूसरों के विचार पढ़ें 

अंजुमनउपहारकविकाव्य चर्चाकाव्य संगमकिशोर कोनागौरव ग्रामगौरवग्रंथदोहेरचनाएँ भेजें
नई हवा पाठकनामा पुराने अंक संकलनहाइकुहास्य व्यंग्यक्षणिकाएँ दिशांतरसमस्यापूर्ति

© सर्वाधिकार सुरक्षित
अनुभूति व्यक्तिगत अभिरुचि की अव्यवसायिक साहित्यिक पत्रिका है। इस में प्रकाशित सभी रचनाओं के सर्वाधिकार संबंधित लेखकों अथवा प्रकाशकों के पास सुरक्षित हैं। लेखक अथवा प्रकाशक की लिखित स्वीकृति के बिना इनके किसी भी अंश के पुनर्प्रकाशन की अनुमति नहीं है। यह पत्रिका प्रत्येक माह की 1–9 –16 तथा 24 तारीख को परिवर्धित होती है