अंजुमनउपहारकाव्य संगमगीतगौरव ग्रामगौरवग्रंथ दोहेरचनाएँ भेजें
पुराने अंकसंकलनहाइकु हास्य व्यंग्यक्षणिकाएँदिशांतर

दोहे

 

  संकलित दोहे

शहर सभी हैं एक से क्या दिल्ली-भोपाल,
जगह वही अच्छी लगे जो दे रोटी-दाल।
-यश मालवीय

अम्मां-बाबू हो गए खिले-खिले कचनार,
जब से भाभी को हुई 'अमियां' की दरकार।
-डॉ राधेश्याम शुक्ल

छुड़वाकर सब साधना पूजा का जंजाल,
इक सूनापन कर गया मुझको मालामाल।
-लक्ष्मण

मरुथल चिठ्ठी ले उड़ा, थी 'वर्षा' के नाम,
इसीलिए सूखा रहा श्रावण मास तमाम।
-डॉ वर्षा सिंह

दुनिया के सब लोग ही जीते अपनी पीर,
जो औरों के दर्द को जीता, वही कबीर।
-विज्ञानव्रत

इस कविता पर अपने विचार लिखें    दूसरों के विचार पढ़ें 

अंजुमनउपहारकविकाव्य चर्चाकाव्य संगमकिशोर कोनागौरव ग्रामगौरवग्रंथदोहेरचनाएँ भेजें
नई हवा पाठकनामा पुराने अंक संकलनहाइकुहास्य व्यंग्यक्षणिकाएँ दिशांतरसमस्यापूर्ति

© सर्वाधिकार सुरक्षित
अनुभूति व्यक्तिगत अभिरुचि की अव्यवसायिक साहित्यिक पत्रिका है। इस में प्रकाशित सभी रचनाओं के सर्वाधिकार संबंधित लेखकों अथवा प्रकाशकों के पास सुरक्षित हैं। लेखक अथवा प्रकाशक की लिखित स्वीकृति के बिना इनके किसी भी अंश के पुनर्प्रकाशन की अनुमति नहीं है। यह पत्रिका प्रत्येक माह की 1–9 –16 तथा 24 तारीख को परिवर्धित होती है