अंजुमन। उपहार। काव्य संगम। गीत। गौरव ग्राम। गौरवग्रंथ। दोहे। पुराने अंक संकलन। अभिव्यक्ति। कुण्डलिया। हाइकु। हास्य व्यंग्य। क्षणिकाएँ। दिशांतर

पीयूष द्विवेदी भारत

जन्म २१ मार्च, १९९४ को उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में!
शिक्षा- छात्र स्नातक

कार्यक्षेत्र-
अध्ययन एवं लेखन। काव्य साहित्य में विशेष अध्ययन एवं रुचि।

प्रकाशित कृतियाँ-
विभिन्न विषयों पर पत्र-पत्रिकाओं में कविताएँ, कहानियाँ व लेख प्रकाशित !

ई-मेल- sardarpiyush24@gmail.com

  कहमुकरियाँ

१.
गोल-मोल कुछ बातें बोले।
असल बात क्या, भेद न खोले।
किसने इसकी चोरी पकरी।
के हो, नेता? ना, कह-मुकरी!

२.
मन में नव ऊर्जा ले आए।
चिंताओं को दूर भगाए।
सभी हैं करते इससे प्रीत।
ए सखी, यार? ना सखी, गीत!

३.
ओही के ही हर एक साँस।
ओही में बा दिल के बास।
याद न ओकर मन से जाव।
के, माशूका? ना रे, गाँव

४.
इस दिल में उसका वास रहे।
वो हर पल मेरे पास रहे।
बहती उससे रस की सरिता।
के, माशूका? ना रे, कविता!

५.
ह्रदय से है वो सच्ची संत।
करे है मुझसे प्रेम अनंत।
मुझमें उसकी जान समाई।
के, माशूका ? ना रे, माई!

६.
कब अकड़े, कब नत हो जाए।
कोई भी ये समझ न पाए।
पल-पल बदले उसकी रंगत।
के हो, गिरगिट? नहीं, सियासत!

७.
बड़े बड़ों को नाच नचाती।
पाप-पुन्न सबकुछ करवाती।
बिन मर्जी के हिले न पत्ता।
के हो, बीवी? ना रे, सत्ता!

१० मार्च २०१४

इस रचना पर अपने विचार लिखें    दूसरों के विचार पढ़ें 

अंजुमन। उपहार। काव्य चर्चा। काव्य संगम। किशोर कोना। गौरव ग्राम। गौरवग्रंथ। दोहे। रचनाएँ भेजें
नई हवा। पाठकनामा। पुराने अंक। संकलन। हाइकु। हास्य व्यंग्य। क्षणिकाएँ। दिशांतर। समस्यापूर्ति

© सर्वाधिकार सुरक्षित
अनुभूति व्यक्तिगत अभिरुचि की अव्यवसायिक साहित्यिक पत्रिका है। इसमें प्रकाशित सभी रचनाओं के सर्वाधिकार संबंधित लेखकों अथवा प्रकाशकों के पास सुरक्षित हैं। लेखक अथवा प्रकाशक की लिखित स्वीकृति के बिना इनके किसी भी अंश के पुनर्प्रकाशन की अनुमति नहीं है। यह पत्रिका प्रत्येक सोमवार को परिवर्धित होती है

hit counter