अंजुमन। उपहार। काव्य संगम। गीत। गौरव ग्राम। गौरवग्रंथ। दोहे। पुराने अंक संकलन। अभिव्यक्ति। कुण्डलिया। हाइकु। हास्य व्यंग्य। क्षणिकाएँ। दिशांतर

तरु अशोक का
 

घर आँगन की शोभा बनता तरु अशोक का
इस कारण सबको प्रिय लगता तरु अशोक का

सोने जैसा रंग लिए हैं गुच्छ गुलों के
नैसर्गिक आभा में रहता तरु अशोक का

औषधि युक्त गुणों से भी परिपूर्ण पेड़ यह
शीतल छाया संग महकता तरु अशोक का

जड़ इसकी धारण कर लें तो शुभ मुहूर्त हो
शोक सभी जीवन के हरता तरु अशोक का

बढ़ जाती है स्मरण-शक्ति इसकी औषधि से
सेहत में नवऊर्जा भरता तरु अशोक का

भौतिक आध्यात्मिक हो चाहे औषधीय हो
सबके खातिर निशिदिन बढ़ता तरु अशोक का

हर प्राणी का सुन्दर यह आश्रय सम होता
हर दिल में है गहरा बसता तरु अशोक का



- सुरेन्द्रपाल वैद्य  

१ अगस्त २०१८

इस रचना पर अपने विचार लिखें    दूसरों के विचार पढ़ें 

अंजुमन। उपहार। काव्य चर्चा। काव्य संगम। किशोर कोना। गौरव ग्राम। गौरवग्रंथ। दोहे। रचनाएँ भेजें
नई हवा। पाठकनामा। पुराने अंक। संकलन। हाइकु। हास्य व्यंग्य। क्षणिकाएँ। दिशांतर। समस्यापूर्ति

© सर्वाधिकार सुरक्षित
अनुभूति व्यक्तिगत अभिरुचि की अव्यवसायिक साहित्यिक पत्रिका है। इसमें प्रकाशित सभी रचनाओं के सर्वाधिकार संबंधित लेखकों अथवा प्रकाशकों के पास सुरक्षित हैं। लेखक अथवा प्रकाशक की लिखित स्वीकृति के बिना इनके किसी भी अंश के पुनर्प्रकाशन की अनुमति नहीं है। यह पत्रिका प्रत्येक सोमवार को परिवर्धित होती है

hit counter