अंजुमन। उपहार। काव्य संगम। गीत। गौरव ग्राम। गौरवग्रंथ। दोहे। पुराने अंक संकलन। अभिव्यक्ति। कुण्डलिया। हाइकु। हास्य व्यंग्य। क्षणिकाएँ। दिशांतर

कनेर का पेड़ और मैं
 
मेरे घर के सामने उगा
वह कनेर का पेड़

मैं दूर से देखा करता हूँ
उसके पीले फूलों का खिलना और झड़ना
मैं हर्षित हूँ
ऐसा संदेह होता है

जब भी गुज़रा हूँ उसके रास्ते से
कनेर की डालें हिला करती हैं
मानो कहना चाहती हों
कुछ अपनी बात

मैं अक्सर रुक जाता हूँ
और देखता हूँ
कुछ सफ़ेद सा द्रव्य
बहता शिराओं से
ज़हरीला
पर औषधीय गुणों से युक्त

कनेर प्रतीक है
उस प्रचंड तेज का
जिसके आस पास
आस्तीन के साँप नहीं आते।

- राहुल देव
१६ जून २०१४

इस रचना पर अपने विचार लिखें    दूसरों के विचार पढ़ें 

अंजुमन। उपहार। काव्य चर्चा। काव्य संगम। किशोर कोना। गौरव ग्राम। गौरवग्रंथ। दोहे। रचनाएँ भेजें
नई हवा। पाठकनामा। पुराने अंक। संकलन। हाइकु। हास्य व्यंग्य। क्षणिकाएँ। दिशांतर। समस्यापूर्ति

© सर्वाधिकार सुरक्षित
अनुभूति व्यक्तिगत अभिरुचि की अव्यवसायिक साहित्यिक पत्रिका है। इसमें प्रकाशित सभी रचनाओं के सर्वाधिकार संबंधित लेखकों अथवा प्रकाशकों के पास सुरक्षित हैं। लेखक अथवा प्रकाशक की लिखित स्वीकृति के बिना इनके किसी भी अंश के पुनर्प्रकाशन की अनुमति नहीं है। यह पत्रिका प्रत्येक सोमवार को परिवर्धित होती है

hit counter